गुमला में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, चार चरणों में होगा मतदान, जानें क्या है इसे लेकर प्रशासन की पूरी तैयारी

Updated at : 08 Oct 2021 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, चार चरणों में होगा मतदान, जानें क्या है इसे लेकर प्रशासन की पूरी तैयारी

गुमला जिले में त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2021 की तैयारी शुरू कर दी गयी है. गुमला में चार चरणों में मतदान होगा.

विज्ञापन

गुमला : गुमला जिले में त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2021 की तैयारी शुरू कर दी गयी है. गुमला में चार चरणों में मतदान होगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा ने बताया कि चार चरणों में चुनाव संपन्न कराया जायेगा.

जिसके तहत प्रथम चरण में रायडीह, सिसई एवं भरनो प्रखंड, द्वितीय चरण में गुमला, घाघरा एवं बिशुनपुर प्रखंड, तीसरे प्रखंड में डुमरी, चैनपुर एवं जारी प्रखंड तथा चौथे चरण में बसिया, पालकोट एवं कामडारा प्रखंड में चुनाव होगा. मतदान के लिए जिले के 159 पंचायतों में 1947 मतदान केंद्रों का निर्धारण किया जायेगा.

मतदान केंद्रों पर पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति के संबंध में आठ अक्तूबर 2021 तक मतदान केंद्रवार आवश्यकतानुसार पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति का आकलन कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश पुलिस उपाधीक्षक को दिया गया है.

मतदाता केंद्र की स्थापना से संबंधित प्रतिवेदन तथा मतदान केंद्रों में परिवर्तन के लिए प्रस्ताव सभी प्रखंडों से प्राप्त कर लिया गया है. तीनों अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारियों को स्वयं अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में अवस्थित मतदान केंद्रों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. सभी एसडीओ, बीडीओ व सीओ को संबंधित थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी लेकर उनसे समन्वय स्थापित कर प्रतिवेदन तैयार करने एवं संबंधित एसडीओ के माध्यम से सूची समर्पित करने का निर्देश दिया गया.

कलस्टर, सेक्टर आदि के रूट चार्ट से संबंधित प्रतिवेदन सभी प्रखंडों से प्राप्त कर लिया गया है. जिला परिवहन पदाधिकारी को रूट चार्ट एवं पोलिंग स्टेशन आदि का आकलन कर वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. शैडो एरिया के लिए सभी प्रखंडों से प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola