मॉनसून आने से पहले अच्छी बारिश से खुश हैं गुमला के किसान, खेती की तैयारी में जुटे
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Jun 2021 12:38 PM
जो खेती-बारी की तैयारियां शुरू करने के लिए काफी है. अच्छी वर्षा होने से किसानों में भी खुशी है. वहीं जिला कृषि विभाग द्वारा गुमला जिला में खरीफ फसलों के आच्छादन का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है. निर्धारित लक्ष्य के अनुसार सर्वाधिक खेती धान की होगी. कृषि विभाग द्वारा एक लाख 88 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. बतातें चले कि जिले में सर्वाधिक खेती धान की होती है.
Jharkand News, Gumla News गुमला : गुमला जिला में खरीफ फसलों की खेती-बारी की तैयारियां शुरू हो गयी है. इसके लिए जिला कृषि विभाग द्वारा जहां धान बीज का वितरण किया जा रहा है. वहीं किसानों ने भी अपने-अपने खेतों की जुताई-कुड़ाई एवं मेढ़बंदी करने का काम शुरू कर दिया हैं. बतातें चले कि विगत मई माह में जिले भर में काफी अच्छी वर्षा हुई है. वर्षा अपेक्षा से भी अधिक हुई है. मई माह में 145.93 मिमी वर्षा हुई है. वहीं इस जून माह में भी आठ जून तक 133.8 मिमी वर्षा हो चुकी है. इतनी वर्षा होने के बाद खेतों की मिट्टी नम हो चुकी है.
जो खेती-बारी की तैयारियां शुरू करने के लिए काफी है. अच्छी वर्षा होने से किसानों में भी खुशी है. वहीं जिला कृषि विभाग द्वारा गुमला जिला में खरीफ फसलों के आच्छादन का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है. निर्धारित लक्ष्य के अनुसार सर्वाधिक खेती धान की होगी. कृषि विभाग द्वारा एक लाख 88 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. बतातें चले कि जिले में सर्वाधिक खेती धान की होती है.
जिले भर में दो लाख से भी अधिक किसान हैं और प्राय: किसान खरीफ की अन्य फसलों की खेती करें या नहीं करें. परंतु धान की खेती जरूर करते हैं. वहीं अन्य खरीफ फसलों में मोटे अनाज 1790 हेक्टेयर, दलहन 30200 हेक्टेयर तथा तेलहन 7040 हेक्टेयर भूमि पर खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिसमें धान लगभग चार हजार हेक्टेयर तथा मक्का 784 हेक्टेयर भूमि पर खेती हो चुकी है.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए