शर्मनाक : दो युवकों ने 60 साल की वृद्धा से किया गैंगरेप, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 09 Feb 2021 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाक : दो युवकों ने 60 साल की वृद्धा से किया गैंगरेप, प्राथमिकी दर्ज

बताया जा रहा है कि रायडीह प्रखंड की वृद्ध महिला व उसके पति रविवार की रात घर में सो रहे थे. तभी केसीपारा व रुकरुम गांव के दो युवक महिला के घर पहुंचे. अपने को नक्सली बताते हुए घर का दरवाजा खुलवाया. इसके बाद रात होने की बात कह कर घर में आश्रय मांगा और बिस्तर बनाने के लिए कहा.

विज्ञापन

Jharkhand news Gumla news गुमला : रायडीह थाना क्षेत्र में 60 वर्षीया एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है. घटना रविवार की रात 11.30 बजे की है. इस मामले में सोमवार की देर शाम को रायडीह महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

बताया जा रहा है कि रायडीह प्रखंड की वृद्ध महिला व उसके पति रविवार की रात घर में सो रहे थे. तभी केसीपारा व रुकरुम गांव के दो युवक महिला के घर पहुंचे. अपने को नक्सली बताते हुए घर का दरवाजा खुलवाया. इसके बाद रात होने की बात कह कर घर में आश्रय मांगा और बिस्तर बनाने के लिए कहा.

बिस्तर बनाने के बाद अत्यधिक ठंड को देखते हुए अलाव जलाने के लिए वृद्ध दंपति को कहा गया. दोनों युवकों की नियत ठीक नहीं लगता देख वृद्ध दंपती घर से भाग कर ग्रामीणों को सूचना देने का मन बना रहे थे, तभी दोनों युवक महिला को घसीटते हुए गांव से कुछ दूर सुनसान जगह पर ले गये और उसके साथ दुष्कर्म किया. इधर, महिला के पति ने हल्ला किया, तो गांव के लोग घर से निकलने लगे. यह देख दोनों आरोपी भाग गये. घटना के बाद वृद्ध दंपती डरे हुए हैं.

सोमवार की सुबह गांव में बैठक करने के बाद देर शाम को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. रायडीह थाना प्रभारी ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. थानेदार ने कहा कि फिलहाल आरोपियों का नाम गुप्त रखा गया है, क्योंकि नाम सामने आने के बाद दोनों आरोपी भाग सकते हैं.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola