झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस आज आयेंगे रांची, 10वें गवर्नर के रूप में कल लेंगे शपथ
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Jul 2021 1:54 PM
Jharkhand New Governor News, रांची न्यूज : झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस आज मंगलवार की शाम 5.40 बजे नयी दिल्ली से विमान से रांची पहुंचेंगे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे. रांची पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा. 14 जुलाई को दोपहर 1.20 बजे राजभवन परिसर स्थित बिरसा मंडप में झारखंड के 10वें गवर्नर के रूप में वे शपथ लेंगे

झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस आज रांची पहुंचते ही एयरपोर्ट से सीधे राजभवन जायेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे. कल बुधवार यानी 14 जुलाई को दोपहर 1.20 बजे राजभवन परिसर स्थित बिरसा मंडप में झारखंड के 10वें गर्वनर के रूप में वे शपथ लेंगे. उन्हें झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रविरंजन शपथ दिलायेंगे.
Also Read: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के पैतृक गांव के लिए हुईं रवाना, CM हेमंत सोरेन ने किया विदा
इससे पहले झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सोमवार को हेलीकॉप्टर से ओडिशा के लिए रवाना हुईं. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का घर ओडिशा के मयूरभंज जिला अंतर्गत राइरंगपुर बैदापोशी, वार्ड नंबर 02 में है. वे 18 मई 2015 को झारखंड की पहली महिला राज्यपाल और झारखंड की नौवें राज्यपाल बनीं. पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी कोविड- 19 की परिस्थितियों को देखते हुए राष्ट्रपति की ओर से उन्हें विस्तार दिया गया था. श्रीमती मूर्मू ने झारखंड में छह वर्ष 54 दिनों तक राज्यपाल के रूप में कार्य किया. 63 वर्षीय श्रीमती मुर्मू ने स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण की है और 1997 से राजनीति के क्षेत्र में आयीं.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए