मेटेरियल सेल का निरीक्षण कर ली जानकारी

Updated:
विज्ञापन

प्रत्येक मतदान दल को सामग्री वितरण के समय हस्ताक्षरयुक्त प्राप्ति रसीद सुनिश्चित करें : डीसी

विज्ञापन

गुमला. आगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने बुधवार को समाहरणालय परिसर स्थित मेटेरियल सेल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान चुनाव से संबंधित सामग्री की उपलब्धता, संधारण, पैकेजिंग व वितरण की तैयारियों की समीक्षा की. उपायुक्त ने अधिकारियों से मतदान दलों को उपलब्ध करायी जाने वाली सामग्रियों बैलेट यूनिट से संबंधित सहायक सामग्री, सील, टैग, प्रपत्र, स्टेशनरी समेत अन्य आवश्यक चुनावी सामग्री के रख-रखाव व सूचीकरण की जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सामग्रियों का भौतिक सत्यापन करते हुए चेकलिस्ट के अनुरूप पैकेटवार तैयारी सुनिश्चित की जाये, ताकि मतदान तिथि के पूर्व किसी प्रकार की कमी या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मेटेरियल डिस्पैच की प्रक्रिया सुव्यवस्थित, पारदर्शी व समयबद्ध होनी चाहिए. प्रत्येक मतदान दल को सामग्री वितरण के समय हस्ताक्षरयुक्त प्राप्ति रसीद सुनिश्चित की जाये और रिकॉर्ड संधारण व्यवस्थित रूप से किया जाये. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सामग्री भंडारण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाये तथा अग्नि सुरक्षा समेत अन्य आवश्यक मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये. साथ ही वितरण दिवस के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण किया जायेगा. उपायुक्त ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की सफलता सूक्ष्म स्तर की तैयारी पर निर्भर करती है. इसलिए प्रत्येक चरण में सतर्कता व समन्वय आवश्यक है. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी दिलेश्वर महतो, एसी शशिंद्र कुमार बड़ाइक, डीसीएलआर राजीव कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola