ePaper

मैं आपके और सरकार के बीच एक सेतु हूं : सांसद

Updated at : 30 Apr 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
मैं आपके और सरकार के बीच एक सेतु हूं : सांसद

लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत की ओर से बुधवार को रौनियार धर्मशाला गुमला में आपकी बात सांसद के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

: सांसद सुखदेव भगत ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के जनप्रतिनिधियों से आपकी बात सांसद के साथ कार्यक्रम किया. : कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने आमजनों के हित के लिए कई प्रमुख मुद्दों को उठाया, समस्याओं का समाधान करने का अनुरोध किया. 30 गुम 49 में प्रबुद्ध लोगों से मिलकर समस्या जानते सांसद जगरनाथ, गुमला लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत की ओर से बुधवार को रौनियार धर्मशाला गुमला में आपकी बात सांसद के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. मौके पर जनप्रतिनिधियों द्वारा आमजनों के हित के लिए कई प्रमुख मुद्दों को उठाया गया और सांसद से समस्याओं का समाधान करने का अनुरोध किया गया. मौके पर सांसद ने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि आमजन मेरे पास समस्याओं को नहीं ला पाते हैं. लेकिन मैं सभी का जनप्रतिनिधि हूं. विकास का पैमाना अलग-अलग हो सकता है. लेकिन मेरी जिम्मेवारी सभी के प्रति है. मैं आपके और सरकार के बीच एक सेतु हूं. आमजन बेबाक रूप से अपनी समस्या को मेरे पास रखिये. सभी की समस्याओं का समाधान किया जायेगा. वहीं शंकर लाल जाजोदिया में सांसद से गुमला में रेलवे टिकट काउंटर खुलवाने का अनुरोध किया. श्री जाजोदिया ने बताया कि पूर्व में गुमला शहर में रेलवे टिकट काउंटर था. लेकिन कोरोना काल के बाद से काउंटर बंद है. जिस कारण लोगों को रेलवे का टिकट बुक नहीं हो पाता है. सेवानिवृत्त शिक्षक डोमन राम मोची ने दलित समाज के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास की आवश्यकता पर बल दिया. साथ ही सांसद से छात्रावास बनवाने का अनुरोध किया. बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्रवण साहू ने रजिस्ट्री ऑफिस का मामला उठाया. बताया कि रजिस्ट्री ऑफिस पूर्व में गुमला कचहरी में संचालित था. लेकिन अब रजिस्ट्री ऑफिस को चंदाली ले जाया गया है. जिस कारण रजिस्ट्री करवाने वाले लोगों व अधिवक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है. श्री साहू ने सांसद से रजिस्ट्री ऑफिस पुन: गुमला कचहरी में संचालित करवाने का अनुरोध किया. शशि प्रिया बंटी व अशोक कुमार जायसवाल ने सदर अस्पताल में डॉक्टरों की कमी की समस्या से सांसद को अवगत कराया. बताया कि यहां डॉक्टरों की कमी है. अस्पताल में किसी भी बड़ी बीमारी का इलाज भी नहीं हो पाता है. मरीजों को रांची रेफर कर दिया जाता है. जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष रोबर्ट टोप्पो ने सांसद से गुमला में डिस्ट्रिक लीग करवाने का अनुरोध किया. बताया कि वे नाम के लिए अध्यक्ष हैं. उन्हें सिर्फ एक मोहरा की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. पूर्व में जिले में फुटबॉल का डिस्ट्रिक लीग धरातल पर होता था. लेकिन अब सिर्फ कागज पर ही होता है. जिस कारण ग्रामीण परिवेश के फुटबॉल खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिल पा रहा है. फुटबॉल कोच मोहम्मद रिजवान ने सांसद से ग्रामीण क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए छात्रावास बनवाने का अनुरोध किया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजनील तिग्गा, निजी प्रतिनिधि आलोक साहू, इरेनियुस मिंज, शंकर लाल जाजोदिया, योगेंद्र प्रसाद साहू, अशोक जायसवाल, रिजवान अली, मनोज कुमार, संतोष कुमार झा, नेल्शन भगत, सुनील अग्रवाल, भूषण नारसरिया, शंकर अग्रवाल, अनमोल गुप्ता, तेजपाल राम, डोमन राम मोची, मुरली मनोहर प्रसाद, एलएनपी श्रीवास्तव, अजय कुमार, मोहम्मद खालिद शाह, फादर ख्रीस्टोफर लकड़ा, शशि प्रिया बंटी, जय सिंह, रफी अली, अनिरूद्ध चौबे, सनी कुमार, अमित कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola