दोस्तों ने शराब पार्टी के बहाने बुलाया फिर पत्थर से कुचलकर की हत्या, गुमला के प्रकाश उरांव हत्याकांड में 3 को उम्रकैद

Published by : Sameer Oraon Updated At : 21 Jan 2026 8:40 PM

विज्ञापन

गुमला कोर्ट की तस्वीर

Gumla Court News: गुमला के प्रकाश उरांव हत्याकांड मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. शराब पीने के बहाने बुलाकर हत्या करने के दोषी तीन दोस्तों को जिला कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

विज्ञापन

Gumla Court News, गुमला, (दुर्जय पासवान): गुमला शहर से सटे गांव फसिया पोढ़ाटोली के रहने वाले प्रकाश उरांव हत्याकांड मामले में बुधवार को कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया. जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-4 सह विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) गुमला संजीव भाटिया की अदालत ने मामले में तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. दोषियों में आदित्य सिंह (25), उत्तम कुमार साहू (22) और सुनील उरांव (24) शामिल हैं.

धारा 302 के तहत आजीवन जेल की सजा और दो लाख का जुर्माना

कोर्ट ने दोषियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत आजीवन जेल की सजा और दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. जुर्माना नहीं देने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा. वहीं, धारा 201 के तहत सात वर्ष का जेल एवं एक लाख रुपये जुर्माना, जबकि धारा 120-बी के तहत आजीवन जेल की सजा और एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना नहीं देने की स्थिति में प्रत्येक धारा में एक-एक साल अतिरिक्त जेल की सजा भुगतना होगी. इस प्रकार तीनों दोषियों पर कुल चार-चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. अदालत ने स्पष्ट किया है कि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी.

Also Read: धनबाद में नाली का गंदा पानी बना आफत, आक्रोशित दुकानदारों ने मेन सड़क को किया जाम

शराब पीने के बहाने बुलाकर की थी हत्या

पुलिस और सरकारी वकील के अनुसार, फसिया पोढ़ाटोली निवासी प्रकाश उरांव की 9 मई 2022 को उसके ही तीन दोस्तों ने साजिश के तहत हत्या कर दी थी. आरोपियों ने पुराने विवाद में बदला लेने की नीयत से प्रकाश उरांव को शराब पीने के बहाने बुलाया. शराब पिलाने के बाद तीनों आरोपी उसे हवाई अड्डा करमडीपा की ओर घुमाते हुए बरिसा टोंगरी के पास ले गए, जहां पत्थर से कुचलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई. मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए कड़ी सजा सुनाई.

Also Read: टुसू के रंग में रंगा जमशेदपुर: गोपाल मैदान में टुसू मेले की धूम, झुमर सम्राट ने बांधा समां

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola