खोरा स्कूल में विद्यार्थियों और ग्रामीणों के बीच बांटे 100 फलदार पौधे

Updated:
विज्ञापन

पौधा के साथ लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत विकास परिषद गुमला ने खोरा के राजकीयकृत उच्च विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के तहत 100 फलदार पौधे वितरित किए। छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।

विज्ञापन

गुमला: भारत विकास परिषद शाखा गुमला के सौजन्य से गुमला प्रखंड के राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय खोरा के प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों के बीच 100 फलदार पौधों का वितरण किया गया.

विज्ञापन

मौके पर परिषद के संरक्षक निर्मल कुमार गोयल व उपाध्यक्ष विनय अखौरी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित और संतुलित रखने के लिए जन-जन की भागीदारी आवश्यक है.

परिषद के पर्यावरण प्रमुख मनमोहन सिंह ने कहा कि दिये जा रहे पौधों को विद्यार्थी अपने-अपने गांव-घर में लगायें और इनके सही विकास के लिए भी हमेशा सजग रहें.

मौके पर परिषद के सचिव राकेश कुमार वर्मा, रितेश कुमार, संचित कुमार सिंह, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेशमा कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षकगण और काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola