ePaper

नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन मालिकों से वसूला गया जुर्माना

Updated at : 17 Jan 2026 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन मालिकों से वसूला गया जुर्माना

एनएच सड़क पर शुक्रवार की देर रात उतरे डीटीओ, चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन

गुमला. भरनो के डाड़हा में पांच लोगों के अलावा हर दिन सड़क हादसों में हो रही मौत पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. इसके तहत जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल अपनी टीम के साथ शुक्रवार की रात को एनएच सड़क पर उतर नागफेनी के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गयी. जांच के दौरान सिर्फ कार्रवाई ही नहीं, बल्कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से तकनीक का प्रयोग भी देखा गया. रात के समय दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई वाहनों पर रेडियम स्टीकर लगाये गये, ताकि कम रोशनी में भी वाहन दूर से दिखायी दे सकें. जांच अभियान के दौरान मुख्य रूप से ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग और वाहनों में लगी अवैध मॉडिफाइड (एक्स्ट्रा) लाइटों को निशाना बनाया गया. डीटीओ के नेतृत्व में चले इस अभियान में 40 से अधिक मालवाहक व व्यावसायिक वाहनों के दस्तावेजों की गहन जांच की गयी. नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन मालिकों से कुल 98,650 रुपये का जुर्माना वसूला गया. डीटीओ ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य केवल राजस्व वसूलना नहीं, बल्कि सड़कों को सुरक्षित बनाना है. उन्होंने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि ओवरलोडिंग न केवल सड़क को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि यह दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण है. वाहनों में अतिरिक्त लाइटें सामने से आनेवाले चालकों को परेशानी होती हैं, जो जानलेवा साबित हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola