भालू के हमले से मृत महिला के परिजन को मिला मुआवजा
Published by :Akarsh Aniket
Published at :31 Oct 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन

भालू के हमले से मृत महिला के परिजन को मिला मुआवजा
विज्ञापन
रायडीह. मिशन बदलाव की सोनामती कुमारी की पहल से रायडीह प्रखंड के कांसीर निवासी एक महिला की भालू के हमले से मौत के बाद उसके परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा दिलाया गया. सोनामती कुमारी ने बताया कि शुक्रवार को प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया है. गांव की महिला जंगल से लकड़ी व पत्तल लाने गयी थी. तभी उसे जंगली भालू ने मार दिया था. एक दिन के बाद महिला का शव जंगल से मिला था. इसके बाद सोनामती की पहल से महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया गया. डीएफओ बेलाल को पूरा कागजात दिया गया. जिसके बाद मृतका के परिजनों को मुआवजा दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




