निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें

Updated:
विज्ञापन

एसी व एलआरडीसी ने मतगणना व निर्वाचन केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन

गुमला. नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक व एलआरडीसी गुमला राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से आज केओ कॉलेज गुमला स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान डिस्पैच सेंटर, रिसीविंग सेंटर एवं स्ट्रांग रूम का भी बारीकी से जायजा लिया गया. निरीक्षण के क्रम में केंद्रों की भौतिक व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई, आवागमन, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन व्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था व सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन किया गया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, पारदर्शी व निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जायें. उपायुक्त के निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मतदान, मतगणना व सामग्री के आवागमन से संबंधित सभी कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्बाध रूप से संपन्न हो उसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है.

महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक

जारी. जारी थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता थाना प्रभारी शनि कुमार ने की. बैठक में पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने पर चर्चा की गयी. मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जिप सदस्य दिलीप बड़ाइक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शिवरात्रि पर्व को प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनायें. पर्व के दौरान किसी प्रकार के अफवाह या विवाद से दूर रहें. बैठक में संत कुमार भगत, अर्जुन निरंजन लकड़ा, सुजीत सिंह, गुलाम-ए-मुस्तफा, नंदकिशोर नंद आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola