शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
नगप परिषद ने चलाया अभियान
विज्ञापन
गुमला.
गुमला नगर परिषद ने मंगलवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान पालकोट रोड नगर परिषद कार्यालय से सिसई रोड, पोद्दार धर्मशाला, टावर चौक से मेन रोड होते जशपुर रोड तक अभियान चला. इस दौरान सब्जी वालों को अपनी दुकान पूर्व की भांति टंगरा मार्केट स्थित वेंडिंग जोन में लगाने के लिए निर्देश दिया गया. वहीं जो दुकानदार नाली पर या नाली के पार कर दुकान लगायी थी. उनलोगों को चेताया गया. साथ ही दोबारा गलत तरीके से दुकान लगाने पर जुर्माना वसूलने की बात कही गयी. नप प्रशासक दिलीप कुमार ने कहा कि बुधवार से पुन: अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा. आज सभी को चेतावनी देकर छोड़ा गया है. 19 जून से जो भी अतिक्रमण करते हुए पाये गये, उन दुकानदारों से जुर्माना वसूला जायेगा. गुमला शहर में अतिक्रमण के कारण आये दिन जाम लग रहा है. जाम से निबटने के लिए शहर की दुकानों को व्यवस्थित करने की पहल की जा रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन