ePaper

कहासुनी होने पर घर से निकला था मजदूर, दूसरे दिन पेड़ से लटकता मिला शव

Updated at : 11 Jan 2026 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
कहासुनी होने पर घर से निकला था मजदूर, दूसरे दिन पेड़ से लटकता मिला शव

थाना क्षेत्र के बालाखटंगा परसाटोली गांव निवासी मजदूर जोसेफ कुजूर (50) का रविवार को गांव के ही तालाब के समीप एक पेड़ पर संदेहास्पद स्थिति में फांसी के सहारे लटकता हुआ शव मिला है.

विज्ञापन

घाघरा. थाना क्षेत्र के बालाखटंगा परसाटोली गांव निवासी मजदूर जोसेफ कुजूर (50) का रविवार को गांव के ही तालाब के समीप एक पेड़ पर संदेहास्पद स्थिति में फांसी के सहारे लटकता हुआ शव मिला है. वह कंडरा ईंट भट्ठा में मजदूरी करता था. जानकारी के अनुसार जोसेफ गत शनिवार को बुटी गांव में लगाने वाले साप्ताहिक बाजार गया था. जहां से वह मछली व सब्जी की खरीदारी कर नशे की हालत में घर लौटा. घर में किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद वह घर से निकल गया. काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की. लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला. इधर, रविवार की सुबह में तालाब की ओर शौच करने गये लोगों ने तालाब के समीप स्थित एक पेड़ पर जोसेफ का शव उसी के गमछे से लटका हुआ मिला. पेड़ में शव लटके होने की सूचना घाघरा पुलिस को दी गयी. जिसके बाद मौके पर पहुंची घाघरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. पुलिस जोसेफ के हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola