Jharkhand News: 3 बच्चों की मां से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर महिला की पिटाई करने वाले को जेल

Updated at : 10 Jan 2022 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: 3 बच्चों की मां से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर महिला की पिटाई करने वाले को जेल

Jharkhand News: पीड़िता द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने पर गुमला पुलिस ने दुष्कर्म करने का प्रयास करने के आरोपी युवक रघुनाथपुर गांव निवासी अरविंद टोप्पो (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़ित महिला की उम्र 40 वर्ष है.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में तीन बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म करने में असफल होने पर आरोपी युवक ने उस महिला से मारपीट की है. पीड़िता द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने पर पुलिस ने आरोपी युवक रघुनाथपुर गांव निवासी अरविंद टोप्पो (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़ित महिला की उम्र 40 वर्ष है.

गुमला जिले के रायडीह प्रखंड का मामला है. पीड़ित महिला ने बताया कि आठ जनवरी को वह घर पर अकेली थी. तभी गांव का अरविंद टोप्पो उसके घर आया. महिला को अकेला पाकर जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा. महिला ने इसका विरोध किया. महिला द्वारा विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की. दुष्कर्म करने में असफल होने पर युवक ने महिला को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. किसी प्रकार महिला अपने घर से बाहर निकली और अपनी जान बचायी. इसके बाद ये मामला थाना पहुंचा. महिला में थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के दूसरे मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर हुए कोरोना पॉजिटिव

महिला ने बताया कि घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी. इसी का नाजायज फायदा गांव का यह युवक उठाना चाह रहा था, लेकिन विरोध करने पर अपने मंसूब में सफल नहीं हो सका. इसी कारण से वह उसे पीटना शुरू कर दिया. किसी तरह घर से बाहर निकलकर वह अपनी जान बचायी. इस मामले में रायडीह थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. एसआई कविंद्र कुमार पौदार व एएसआई प्रसिद्ध तिवारी ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अरविंद्र टोप्पो को गांव से गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया गया.

Also Read: Jharkhand News: कोरोना से जंग को तैयार पाकुड़ के अस्पतालों में इलाज की क्या है व्यवस्था, DC ने की ये अपील

रिपोर्ट: दुर्जय पासवान

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola