Coronavirus in Jharkhand : झारखंड में कोरोना के रिकॉर्ड 316 नये मामले, संक्रमितों की संख्या साढ़े चार हजार के पार, दो की हुई मौत

Updated at : 16 Jul 2020 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Jharkhand : झारखंड में कोरोना के रिकॉर्ड 316 नये मामले, संक्रमितों की संख्या साढ़े चार हजार के पार, दो की हुई मौत

Coronavirus in Jharkhand : झारखंड में दूसरे दिन में कोरोना ब्लास्ट हुआ है. बुधवार (15 जुलाई, 2020) को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) के 316 नये मामले आये हैं. वहीं, 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है. राज्य में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,562 पहुंच गयी है. वहीं, कोरोना से कुल 38 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है. राज्य में बुधवार को 57 लोग ठीक भी हुए है. इसके साथ स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 2,485 हो गयी है. राज्य में एक्टिव केस 2,039 है.

विज्ञापन

Coronavirus in Jharkhand : रांची : झारखंड में दूसरे दिन में कोरोना ब्लास्ट हुआ है. बुधवार (15 जुलाई, 2020) को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) के 316 नये मामले आये हैं. वहीं, 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है. राज्य में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,562 पहुंच गयी है. वहीं, कोरोना से कुल 38 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है. राज्य में बुधवार को 57 लोग ठीक भी हुए है. इसके साथ स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 2,485 हो गयी है. राज्य में एक्टिव केस 2,039 है.

बुधवार को रिकॉर्ड 316 नये मामले

झारखंड में बुधवार को अब तक का सबसे अधिक मामले सामने आये हैं. एक दिन में मिले 316 नये मामले में चतरा जिले से 5, देवघर से 1, धनबाद से 14, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 12, गढ़वा से 27, गिरिडीह से 19, गोड्डा से 2, गुमला से 2, हजारीबाग से 61, जामताड़ा से 1, खूंटी से 1, लातेहार से 23, लोहरदगा से 15, पलामू से 7, रामगढ़ से 30, रांची से 71, साहिबगंज से 11, सरायकेला से 2, सिमडेगा से 1 और पश्चिमी सिंहभूम जिले से 10 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं.

एक दिन में 57 लोग हुए ठीक

राज्य में एक दिन में 57 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं. इसके साथ ही कोरोना को मात देने वालों की कुल संख्या 2,485 हो गयी है. बुधवार को ठीक हुए जिलों में चतरा से 4, देवघर से 2, धनबाद से 23, दुमका से 2, कोडरमा से 7, पलामू से 10, रांची से 2, साहिबगंज से 2 और सरायकेला जिला से 5 लोग ठीक हुए हैं.

Also Read: तबलीगी जमात के 17 विदेशी नागरिकों को झारखंड हाइकोर्ट ने दी जमानत
राज्य में 2,039 एक्टिव केस

बुधवार को राज्य में 2,039 एक्टिस केस है. इसके तहत बोकारो जिले में 26, चतरा में 79, देवघर में 41, धनबाद में 135, दुमका में 16, पूर्वी सिंहभूम में 392, गढ़वा में 85, गिरिडीह में 72, गोड्डा में 22, गुमला में 33, हजारीबाग में 161, जामताड़ा में 8, खूंटी में 5, कोडरमा में 115, लातेहार में 86, लोहरदगा में 66, पाकुड़ में 73, पलामू से 15, रामगढ़ में 98, रांची में 344, साहिबगंज में 39, सरायकेला में 53, सिमडेगा में 12 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 50 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं.

जमशेदपुर में कोरोना पॉजिटिव एक महिला मौत

पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जमशेदपुर के टीएमएच में कोरोना पॉजिटिव 45 वर्षीय महिला की मौत बुधवार को हो गयी है. कैंसर से पीड़ित महिला पटना के कुम्हरार से इलाज के लिए जमशेदपुर आयी थी अौर उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था. इससे पूर्व जमशेदपुर में 4 कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है.

साहिबगंज में चिकित्सक सहित 11 कोरोना संक्रमित मिले, 2 लोगों ने जीता जंग

साहिबगंज जिले में दिन- प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है. बुधवार को 11 नये संक्रमित मरीज मिले हैं. इसमें सदर प्रखंड के पुरानी साहिबगंज की एक महिला जिनकी उम्र 32 वर्ष है और उनकी 2 वर्षीय पुत्री जांच में कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है. सदर अस्पताल में भर्ती 19 वर्षीय एक गर्भवती महिला भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है. इसके अलावा सदर अस्पताल के हबीबपुर निवासी 34 वर्षीय एक डॉक्टर भी कोरोना की चपेट में आ गये हैं. राजमहल के सत्तार टोला राधानगर से 40 वर्षीय एक व्यक्ति जो हाल ही में पश्चिम बंगाल के मालदा से लौटा था, कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. सभी संक्रमित मरीजों को राजमहल के कोरोना अस्पताल में शिफ्ट किया गया तथा सभी का कांटेक्ट ट्रेसिंग किया जा रहा है.

जिले में फिलहाल कोरोना संक्रमित मरीज के 39 सक्रिय केस हैं.17 लोग स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं तथा 2 लोगों की मृत्यु हुई है. जिले में अभी तक कुल 60 कोरोना संक्रमित मामला प्रकाश में आया है. वहीं, आज 2 संक्रमित मरीज ने कोरोना से जंग जीत कर घर पहुंचे हैं. इसमें एक महिला और एक पुरुष हैं. दोनों को राजमहल कोविड19 अस्पताल से सम्मानपूर्वक पेड़ देकर और ताली बजा कर विदा किया गया.

Posted By : Samir ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola