Coronavirus In Jharkhand Update : झारखंड में कोरोना के 1085 नये मामले मिले, 441 हुए ठीक, 6 की हुई मौत
Coronavirus In Jharkhand Update :झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1085 नये मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या राज्य में 34,396 हो गयी है. 6 संक्रमितों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही कोरोना से मरनेवालों का आंकड़ा 373 हो गया है. 441 संक्रमित कोरोना से ठीक हुए. इसके साथ ही राज्य में 22,927 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. इस समय राज्य में कोरोना के कुल 10458 केस हैं. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ…
राज्य में कोरोना के 1085 नये मामले
झारखंड में कोरोना संक्रमण के 1085 नये मामले मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोराेना संक्रमितों की कुल संख्या 34,396 पहुंच गयी है. गुरुवार को मिले 1085 नये मामलों में से देवघर जिला में 20, दुमका में 20, पूर्वी सिंहभूम में 298, गिरिडीह में 64, गढ़वा में 109, गोड्डा में 15, गुमला में 28, हजारीबाग में 47, जामताड़ा में 23, खूंटी में 18, लातेहार में 20, लोहरदगा में 17, पाकुड़ में 8, पलामू में 27, रामगढ़ में 38, रांची में 258, सरायकेला में 22, सिमडेगा में 10 और पश्चिमी सिंहभूम में 43 नये मामले मिले हैं.
कोडरमा में परसाबाद पिकेट प्रभारी समेत 85 कोरोना संक्रमित
कोडरमा में परसाबाद पिकेट प्रभारी समेत 85 लोग कोरोना संक्रमित गुरुवार को पाये गये हैं. इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित बहेरवाटांड निवासी एक ही परिवार से जुड़े 17 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इतनी बड़ी संख्या में संक्रमितों की पहचान के पीछे ज्यादा लोगों की जांच होना बताया जा रहा है. कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान के लिए डीसी रमेश घोलप के निर्देश पर सभी प्रखंड मुख्यालयों में जांच शिविर का आयोजन किया गया. रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट से शिविरों में कुल 1361 लोगों की जांच की गयी
एक दिन में 441 लोग हुए ठीक
गुरुवार को पिछले 24 घंटे में 441 लोगों ने कोरोना को मात दी है. इसके साथ ही राज्य में अब तक 22,927 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं. गुरुवार को देवघर जिला में 6, दुमका में 27, पूर्वी सिंहभूम में 57, गढ़वा में 18, गोड्डा में 14, गुमला में 12, हजारीबाग में 15, जामताड़ा में 22, खूंटी में 25, लोहरदगा में 17, पाकुड़ में 5, पलामू में 48, रांची में 29, सरायकेला में 63, सिमडेगा में 29 और पश्चिमी सिंहभूम में 54 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं.
6 लोगों की हुई मौत
राज्य में गुरुवार को कोरोना संक्रमण से 6 लोगों की मौत हो चुकी है. अब तक राज्य में कोरोना से 373 लोगों की मौत हो चुकी है. गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम जिला में 5 और लातेहार जिला में 1 व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है.
बीटीटी, सहिया समेत 4 कोरोना संक्रमित
गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड में एनआरएचएम के जम्टी क्षेत्र में कार्य कर रहे ब्लॉक ट्रेनर टीम के एक सदस्य, डीपाडीह की सहिया समेत 4 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इनदोनों के अलावा नरमा की एक महिला एवं ओरिया गांव के एक पुरुष कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसकी पुष्टि चिकित्सा प्रभारी अंकुर उरांव ने की है. बताया जाता है कि इन सभी का सैंपल कुछ दिन पूर्व रांची भेजा गया था, जहां से इन सभी का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. इधर, प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य ने कहा कि उक्त पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों का सैंपल लेकर जांच कराया जायेगा, ताकि कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सके.
90 साल की उम्र में दी कोरोना को मात
डीएवी सीवान कॉलेज में हिंदी के विभागाध्यक्ष रहे प्रो त्रिपाठी सियारमण ने 90 साल की उम्र में कोरोना को मात दी. 20 जुलाई को उनकी कोराना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी. उस वक्त वे सीवान में थे. वहां कोई देखभाल करने वाला नहीं था. ऐसे में उनके दामाद झारखंड के लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय ने जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल प्रबंधन से इलाज का अनुरोध किया था.
मुख्यमंत्री ने लिया था संज्ञान
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के 72 घंटे में गढ़वा पुलिस की विशेष टीम ने उत्तरप्रदेश के हमीरपुर और महोबा जिले में छापामारी कर गढ़वा की अपहृत महिला को उसके बच्चों के साथ बरामद कर लिया है. इस मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
15 लाख की मांगी रंगदारी
बताया जाता है कि सुदेश महतो को 14 अगस्त की रात में करीब साढ़े नौ बजे से सवा दस बजे के बीच दो मोबाइल नंबरों से धमकी वाली कॉल आयी है. इसमें अपराधी ने 15 लाख रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए