Coronavirus In Jharkhand LIVE Update : हजारीबाग में कोरोना से एक की मौत, पॉजिटिव केस की संख्या 1276 पहुंची, धनबाद में डीआरएम कार्यालय सील
Coronavirus In Jharkhand LIVE Update : झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 820 नये मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27241 हो गयी है. 13 संक्रमितों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही मृतकों की संख्या 291 हो गयी है. राज्य में 17445 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. इस समय राज्य में कोरोना के कुल 9505 एक्टिव केस हैं. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ…
रांची के जेल आइजी और कम्प्यूटर ऑपरेटर कोरोना पॉजिटिव
रांची के जेल आइजी और एक कम्प्यूटर ऑपरेटर कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं.
हजारीबाग में कोरोना से एक की मौत
हजारीबाग जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को कोरोना के 15 नये केस मिले. इनमें एक व्यक्ति की शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में इलाज के दौरान मौत हो गयी. वह चतरा के सिमरिया का रहनेवाला था. उसे हृदय से संबंधित बीमारी भी थी. जिला भर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 1276 हो गयी है. इनमें 17 की मौत हो चुकी है. 880 लोग स्वस्थ्य हुए. वर्तमान में 379 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज अस्पतालों में हो रहा है.
बरही में कल से कोरोना जांच के लिए लगेगा कैंप
हजारीबाग जिला के बरही में 22 अगस्त से 5 सितंबर तक कोरोना की जांच का विशेष अभियान चलेगा. इस दौरान बरही अनुमंडलीय अस्पताल व गांवों में विशेष कैंप लगाकर कोरोना की जांच की जायेगी. कैंप में मौजूद चिकित्साकर्मी ग्रामीणों के स्वाब का सैंपल लेंगे. सर्दी-खांसी से पीड़ित व्यक्ति, गर्भवती महिलाओं व 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की गयी है.
धनबाद में डीआरएम कार्यालय के 27 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित
धनबाद रेल मंडल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय के 27 कर्मचारियों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कार्यालय को विषाणु मुक्त बनाने के लिए रविवार तक बंद कर दिया गया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने कहा कि डीआरएम कार्यालय के 497 कर्मचारियों के नमूनों की जांच के बाद उनमें से 27 लोग संक्रमित गये. यह तीसरा मौका है, जब डीआरएम कार्यालय को सैनिटाइजेशन के लिए बंद किया गया है.
रातू में महिला राजस्वकर्मी कोरोना पॉजिटिव, प्रखंड सह अंचल कार्यालय सील
रातू में महिला राजस्वकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिली, तो प्रखंड सह अंचल कार्यालय को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया. इस दौरान प्रखंड सह अंचल कार्यालय को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जायेगा.
होम कोरेंटिन का उल्लंघन करने पर प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज करायी
रांची के पुंदाग थाना क्षेत्र में तीन लोगों के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को कार्रवाई की. होम कोरेंटिन का उल्लंघन करने वाले इन तीनों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. जांच करने गयी टीम को ये लोग घर में नहीं मिले, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए