Corona Vaccine News : झारखंड में अब तक कितने को लगी वैक्सीन, रांची में इतने को लगा टीका, ये है डिटेल्स

झारखंड में एक करोड़ से अधिक (1,00,05,289) लोगों ने वैक्सीन लगवायी है. रांची में सर्वाधिक 10,02,897 लोगों को टीका लगा है. रांची में आज शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया गया है. राजधानी रांची में 13 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है.
Corona Vaccination In Jharkhand, रांची न्यूज : झारखंड में गुरुवार को 1,00,05,289 लोगों को कोरोना टीके का डोज लग चुका है. इसमें 80,89,638 लोगों को पहला डोज और 19, 15,651 को दूसरा डोज लगा है. रांची में सबसे ज्यादा 10,02,897 लोगों को टीका लगा है. आज रांची में 13 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है.
झारखंड में एक करोड़ से अधिक (1,00,05,289) लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है. रांची में सर्वाधिक 10,02,897 लोगों को टीका लगा है. इसमें 758954 को पहला और 2,43,943 को दूसरा डोज लगा है. आज शुक्रवार को भी कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया गया है. राजधानी रांची में 13 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है.
झारखंड की राजधानी रांची में आज शुक्रवार को 13 सेंटर पर टीकाकरण किया जा रहा है. इसमें से आठ वर्किंग सेंटर बनाये गये हैं. पांच सामान्य सेंटर बनाये गये हैं. ग्रामीण सेंटर में सिर्फ जीवीआइ कैंपस नामकुम को रखा गया है.
Also Read: झारखंड में मानव तस्करी की शिकार होने से बची आदिवासी महिला, अपहरण के बाद पुलिस ने कराया मुक्त
पांच सामान्य सेंटर में फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी, बंदोबस्त कार्यालय कचहरी, हटिया रेलवे, सीसीएल और रिम्स को रखा गया है. वहीं आठ वर्किंग सेंटर में मोबाइल वैन, वेंडर मार्केट, सदर अस्पताल, नेपाल हाउस, प्रोजेक्ट भवन, हाइकोर्ट, विधानसभा और सीसीएल सेंटर शामिल हैं.
Also Read: झारखंड के हजारीबाग से मैट्रिक पास करने वाली आदिम जनजाति बिरहोर की पहली लड़की है पायल, मिले इतने अंक
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में 9,60,790 को टीका लगा है. इसमें 7, 11,678 को पहला और 2,49,112 को दूसरा डोज दिया गया है. झारखंड में सबसे कम लोहरदगा जिले में 1,55,194 को टीका लगा है. इसमें 1,30,528 को पहला और 24,666 को दूसरा डोज मिला है.
Also Read: Judge उत्तम आनंद हत्याकांड की CBI जांच शुरू, दिल्ली से झारखंड पहुंची स्पेशल टीम ने ली पूरी डिटेल्स
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




