कांग्रेस की दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय बैठक 16 को

Updated at :13 May 2026 9:41 PM
विज्ञापन
कांग्रेस की दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय बैठक 16 को

कांग्रेस की दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय बैठक 16 को

विज्ञापन

गुमला. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय संयुक्त बैठक 16 मई को गुमला के डुमरडीह बाइपास मार्ग स्थित स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल में होगी. बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा व सिमडेगा जिले के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहू ने जारी पत्र के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार अभियान समिति के सदस्य व पूर्व मंत्री बंधु तिर्की मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित रहेंगे. बैठक में लोकसभा प्रभारी, सांसद, विधायक, जिला कमेटी, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गयी है. इधर, गुमला में आयोजित होने वाली इस प्रमंडलीय बैठक को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सक्रिय हो गयी है. जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा की अगुवाई में जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बैठक की सफलता को लेकर हर स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं. बैठक स्थल की व्यवस्था, कार्यकर्ताओं के ठहराव, स्वागत, यातायात व संगठनात्मक समन्वय को लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं. जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा कि गुमला में आयोजित होनेवाली यह बैठक संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है. कहा कि दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ता एक मंच पर जुटेंगे, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी राजनीतिक रणनीति, संगठन विस्तार व जनसारोकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेगी. राजनील तिग्गा ने कहा कि गुमला जिला कांग्रेस कमेटी इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक व सफल बनाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से समय पर बैठक में पहुंच कर संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola