प्रतियोगिता जीतने का माध्यम नहीं, खुद को पहचानने का एक अवसर : सिस्टर ललिता

संत अन्ना प्लस टू उवि दाउद नगर पुग्गू में वार्षिक प्रतियोगिता का आयोजन
गुमला. संत अन्ना प्लस टू उवि दाउद नगर पुग्गू में शनिवार को वार्षिक प्रतियोगिता हुई, जिसमें विद्यालय के बच्चों के बीच देशभक्ति आधारित सामूहिक गान, भाषण, अवलोकन, झारखंड की संस्कृति पर आधारित एकल नृत्य, प्रश्नोत्तरी, छोटे बच्चों बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता समेत कई रोचक गतिविधियां आयोजित की गयीं. प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. मौके पर प्रधानाध्यापिका सिस्टर ललिता लोलेन टोप्पो ने कहा कि प्रतियोगिता जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि खुद को पहचानने का एक अवसर है. ज्ञान वह शक्ति है, जो विद्यार्थी को आगे बढ़ाती है. प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने ज्ञान व प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है. इसमें जीत व हार से ऊपर प्रेम भावना, अनुशासन, मेहनत व सामूहिक कार्य व्यक्ति को सफल बनाता है. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. अवलोकन प्रतियोगिता में आकांक्षा टोप्पो, सुदामा उरांव, अंकित कुमार, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हरा दल, पीला दल, नीला दल, गणित प्रतियोगिता सीनियर में समीर उरांव, शिव दयाल गोप, सिमरन मिंज, गणित प्रतियोगिता जूनियर में सोनम उरांव, आरती कुमारी, आरती बेक, भाषण प्रतियोगिता सीनियर में दीपिका डुंगडुंग, पूजा बाड़ा, अर्चना एक्का, भाषण प्रतियोगिता जूनियर में अनुज तिर्की, आरती बेक, शांति उरांव, सामूहिक गीत में हरा दल, नीला दल, लाल दल, एकल नृत्य में दिव्या बेक, ख्रिस्टीना हेंब्रम, एरिक कुजूर व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में एलिन लकड़ा, दीपका इंदवार व अश्विन बाड़ा, नयन दीप लकड़ा व अशिका कुजूर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सुपीरियर सिस्टर सोसन लकड़ा, विद्यालय की प्रबंधकारिणी सदस्य कलिस्ता कुजूर, प्रियंका तिर्की, ललित मिंज, सुशांति कुजूर, किरण टोप्पो, मरियम तिग्गा, मोहम्मद फैजल, पौल कमल, अलविन, निशित, गुलाबी, रोजलिन, निशि, एलिस, खुशबू, रेशमा, अनिमा, श्वाति, मनीषा, अलका, संदीप, राकेश, अनुप, सिलबेस्टर, राम, अंकित, रितिक, सिस्टर प्रेमिका, सिस्टर जसिंता, सिस्टर निर्मला, सिस्टर सुसारी समेत बच्चे शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




