आलू रोकने के मामले में सीएम ने संज्ञान लिया : विधायक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Dec 2024 8:30 PM
गुमला विधानसभा के झामुमो विधायक भूषण तिर्की ने कहा है कि पश्चिम बंगाल से आलू का आयात झारखंड राज्य में बंद होने से बढ़ी परेशानी को देखते हुए व बंगाल बॉर्डर पर आलू के वाहन रोकने की खबरों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीरता से लिया है.
गुमला. गुमला विधानसभा के झामुमो विधायक भूषण तिर्की ने कहा है कि पश्चिम बंगाल से आलू का आयात झारखंड राज्य में बंद होने से बढ़ी परेशानी को देखते हुए व बंगाल बॉर्डर पर आलू के वाहन रोकने की खबरों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीरता से लिया है. मुख्यमंत्री ने मामले में संज्ञान लेते हुए झारखंड राज्य के मुख्य सचिव अलका तिवारी से तत्काल मामले के निष्पादन करने का निर्देश दिया है. जिसके बाद झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत से फोन पर बातचीत की है. साथ ही आलू का आयात बंद होने के मामले का निष्पादन करने के लिए कहा है. इसपर बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही एक कमेटी बनाकर आलू के मामले का निष्पादन सुनिश्चित किया जायेगा. विधायक ने कहा है कि जनता से जुड़े मुददों पर झारखंड के मुख्यमंत्री गंभीर हैं. जैसे ही उन्हें आलू की समस्या की जानकारी मिली. उन्होंने तुरंत इस समस्या के समाधान की पहल शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










