किराये के मकान का दरवाजा तोड़कर गैस सिलिंडर और 35 हजार रुपये चोरी
गुमला के लक्ष्मण नगर में चोरों ने एक घर का दरवाजा तोड़कर 35 हजार रुपये नकद और गैस सिलिंडर चोरी कर लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गुमला: शहर से सटे लक्ष्मण नगर स्थित लिप्टस बगीचा में चोरों ने किराये के मकान का दरवाजा तोड़कर दो भरे गैस सिलिंडर, एक खाली सिलिंडर और 35 हजार रुपये नकद चोरी कर लिये. घटना 10 सितंबर की रात की बतायी जा रही है. पीड़ित जयहिंद टाना भगत ने सदर थाना में लिखित शिकायत देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस को दिये आवेदन में जयहिंद ने बताया कि वह मूल रूप से घाघरा थाना क्षेत्र के अरंगी बाहोटोली गांव के निवासी हैं. पिछले 10 वर्षों से लक्ष्मण नगर स्थित लिप्टस बगीचा में नक्जन लकड़ा के किराये के मकान में रहकर मजदूरी करते हैं. 10 सितंबर की रात चोरों ने उनके कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर रखे सिलिंडर और बक्से में रखे 35 हजार रुपये निकाल लिये.
पीड़ित के अनुसार, मकान से सटे दो अन्य कमरों में संतोष खेरवार और अपाकत प्रधान का सामान रखा था. चोरों ने उन कमरों को भी खंगाला और सामान लेकर फरार हो गये. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए