ePaper

अध्यक्ष पद समेत सभी 22 वार्डों में चुनाव लड़ेगी भाजपा

Updated at : 19 Jan 2026 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
अध्यक्ष पद समेत सभी 22 वार्डों में चुनाव लड़ेगी भाजपा

नगर अध्यक्ष बबलू वर्मा को सौंपी गयी नप चुनाव तैयारियों की कमान

विज्ञापन

गुमला. भाजपा गुमला जिला की बैठक होटल बिंदेश के सभागार में हुई. बैठक में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार लाल ने वर्तमान जिलाध्यक्ष सागर उरांव को सम्मानित किये. मौके पर आगामी गुमला नगर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा गुमला नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद समेत सभी 22 वार्डों में अपने दम-खम से चुनाव लड़ेगी. चुनावी तैयारियों की कमान जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने नगर अध्यक्ष बबलू वर्मा को सौंपी गयी. साथ ही बैठक में यह भी बताया गया कि आगामी 27 जनवरी को भाजपा जिला कार्यालय डुमरडीह में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू व विधायक अमित यादव का आगमन प्रस्तावित है. बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारी को धार देने का संकल्प लिया. पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार लाल ने वर्तमान जिलाध्यक्ष सागर उरांव से आगामी नगर निकाय चुनाव को चुनौतीपूर्ण बताते हुए दमखम और संगठनात्मक मजबूती के साथ लड़ने का आग्रह किया. कहा कि यह चुनाव केवल नगर स्तर का नहीं है, बल्कि पूरे देश में पार्टी की विचारधारा व कार्यशैली को मजबूती देने का अवसर है.

समर्पित व जुझारू कार्यकर्ताओं को चुनाव में उतारेगी भाजपा : मुनेश्वर साहू

प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू ने कहा कि नगर निकाय चुनाव अंतर्गत गुमला नगर के सभी 22 वार्डों में भाजपा समर्पित व जुझारू कार्यकर्ताओं को वार्ड अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतारेगी, ताकि संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त हो सके. भाजपा के वरिष्ठ नेता निर्मल गोयल ने कहा कि इस बार नगर निकाय चुनाव को भाजपा के कार्यकर्ता पूरी मजबूती, अनुशासन और एकजुटता के साथ लड़ेंगे और नगर में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करेंगे.

चुनाव की तैयारी में जुट जायें : सागर उरांव

जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए सक्रिय रूप से चुनावी प्रक्रिया में भाग लें और पार्टी को विजय दिलाने में अपना योगदान दें. बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सविंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अनूप चंद्र अधिकारी, जिला के उपाध्यक्ष निर्मल गोयल, विनोद कसेरा, भूपेंद्र साहू, सत्यनारायण पटेल सत्ता, मंगल सिंह भोक्ता, विकास सिंह, विपिन सिंह, सुरेश सिंह एवं बबलू वर्मा सहित कई लोग थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola