पेड़ से टकरायी बाइक, दो युवकों की मौत

Updated:
विज्ञापन

घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा पुल के समीप हुआ सड़क हादसा

विज्ञापन

घाघरा. घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा पुल के समीप सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे युवक ने इलाज के लिए लोहरदगा ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान लोहरदगा जिलांतर्गत भसको बरकाटोली निवासी पंकज उरांव व भसको गुड़गुड़िया टोली निवासी विजय उरांव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से अपने मित्र घाघरा थाना क्षेत्र के कुराग गांव निवासी राकेश उरांव के घर आये हुए थे. बुधवार की देर शाम दोनों युवक बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान नवडीहा पुल के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद घाघरा पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, लेकिन लोहरदगा ले जाने के दौरान उसकी भी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola