ePaper

जंक फूड, अधिक मीठे पेय पदार्थ व तले-भुने खाद्य पदार्थों से दूरी बनायें : प्रकाश चंद्र

Updated at : 17 Jan 2026 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
जंक फूड, अधिक मीठे पेय पदार्थ व तले-भुने खाद्य पदार्थों से दूरी बनायें : प्रकाश चंद्र

केजीबीवी गुमला के रसोई घर का निरीक्षण, मिली साफ-सफाई में कमियां

विज्ञापन

गुमला. जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने शनिवार को केजीबीवी गुमला के रसोई घर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोई घर की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण, भोजन निर्माण व परोसने की प्रक्रिया की जांच की. जांच में रसोईघर की साफ-सफाई में कुछ कमियां पायी गयीं, जिस पर संबंधित कर्मियों को शीघ्र आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिये गये. उन्होंने भोजन निर्माण व परोसने में संलग्न सभी कर्मियों को एप्रन, ग्लव्स और हेडगियर का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का निर्देश भी दिया. मौके पर आधुनिक हल्दी पाउडर व आधुनिक सब्जी मसाला के नमूने संग्रह कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये. इस अवसर पर श्री गुग्गी ने खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से छात्राओं को खाद्य सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी. साथ ही विभिन्न खाद्य पदार्थों का लाइव प्राथमिक परीक्षण कर दिखाया. उन्होंने अखाद्य रंगों के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और फोर्टीफाइड फूड के उपयोग एवं उसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. इट राइट स्कूल अभियान के अंतर्गत उन्होंने छात्राओं को आज से थोड़ा कम तेल, चीनी और नमक अभियान की विस्तृत जानकारी दी तथा जंक फूड, अत्यधिक मीठे पेय पदार्थों एवं तले-भुने खाद्य पदार्थों से दूरी बनाये रखने की सलाह दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola