ePaper

समयबद्ध व व्यापक कार्य योजना तैयार करें सभी कोषांग : डीसी

Updated at : 19 Jan 2026 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
समयबद्ध व व्यापक कार्य योजना तैयार करें सभी कोषांग : डीसी

नगरपालिका चुनाव 2026 के सफल आयोजन को लेकर की बैठक, दिये दिशा-निर्देश

विज्ञापन

गुमला. गुमला में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रेरणा दीक्षित ने सोमवार को बैठक की. इसमें नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल संचालन के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे. बैठक में निर्वाचन की तैयारियों पर चर्चा की गयी. इस क्रम में संबंधित विभागों द्वारा गठित कोषांगों व सहायक निर्वाची पदाधिकारी (एआरओ) को निर्वाचन कार्यों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड, रांची के निर्देश के आलोक में गुमला जिला अंतर्गत नगर निकाय निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव कार्यों का सफल संचालन किया जाना है. उन्होंने कहा कि निर्वाचन शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उपायुक्त ने जानकारी दी कि जिले में निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, परिवहन कोषांग, मतपत्र एवं मत पेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग समेत अन्य आवश्यक कोषांगों का गठन कर दिया गया है. सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी निर्गत निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कोषांग अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप समयबद्ध एवं व्यापक कार्य योजना तैयार करें तथा राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड, रांची द्वारा समय-समय पर निर्गत आदेशों के अनुसार निर्वाचन कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके. बैठक में उपविकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, डीसीएलआर राजीव कुमार, सदर एसडीओ राजीव नीरज, चैनपुर एसडीओ, बसिया एसडीओ जयवंती देवगम, जिला सहायक उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola