भगवान चित्रगुप्त के आदर्शों को अपने जीवन में अपनायें : अध्यक्ष

Published by : VIKASH NATH Updated At : 23 Oct 2025 7:55 PM

विज्ञापन

चित्रगुप्त महापरिवार गुमला द्वारा डीएसपी रोड स्थित चित्रगुप्त भवन में गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी.

विज्ञापन

: गुमला में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. 23 गुम 25 में प्रतिमा के समक्ष समाज के लोग प्रतिनिधि, गुमला चित्रगुप्त महापरिवार गुमला द्वारा डीएसपी रोड स्थित चित्रगुप्त भवन में गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. अध्यक्ष निर्मल कुमार सिन्हा दिल्लू ने कहा कि हम चित्रगुप्त भगवान की पूजा करें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनायें. हम अच्छे कर्म करें और धर्म और न्याय की रक्षा करें. चित्रगुप्त भगवान को हिंदू धर्म में बहुत महत्व दिया जाता है. क्योंकि वे जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं और उन्हें उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. उनकी पूजा से हमें अपने कर्मों के प्रति सजग रहने और अच्छे कर्म करने की प्रेरणा मिलती है. उनकी पूजा से हमें अपने कर्मों के प्रति सजग रहने और अच्छे कर्म करने की प्रेरणा मिलती है. चित्रगुप्त भगवान धर्म और न्याय की रक्षा करते हैं और जीवों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. सह कोषाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव आराधना ने कहा कि हम सभी को सच्चे मार्ग पर चलने की जरूरत है. समाज एकजुट होकर रहें. भगवान की कृपा सभी पर बनी रहे. मौके पर रवींद्र श्रीवास्तव पप्पू, मनोज कुमार सिन्हा, ज्योति सिन्हा बबलू, संजय कुमार, रीतेश कुमार, राजकुमार सिन्हा, निशित रंजन गोलू, सुनील कुमार सिन्हा टिंकू, अमर कुमार सिन्हा, ओमप्रकाश बाबूलाल, शशि रंजन, कमल कुमार, स्वपन कुमार रॉय, शशि प्रिया बंटी, आशुतोष श्रीवास्तव, अखौरी आकाश नंदन, रवि कुमार, मिथलेश कुमार मंटू, कौशलेंद्र जमुवार, अनिमेष श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, विपुल श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, अमन आशीष, रोहित राज, स्नेहल हर्ष, यश सिन्हा, ऋतिक, केतन शेखर, प्रियांशु शेखर, प्रतीक कुमार सिन्हा, शिवांश, दिव्य, हर्ष, निशांत, नितीश, विष्णु, राजेश कुमार सिन्हा, कुणाल लाल, नंद किशोर सिन्हा, सुमन कुमार सिन्हा, अनुज कुमार सिन्हा, विजय शंकर दास, देवभूषण प्रसाद, मुकेश श्रीवास्तव, विजय कुमार लाल, कमल सिन्हा सहित कई लोग थे. सचिव ज्योति सिन्हा ने कहा कि प्रतिमा का विसर्जन 24 अक्तूबर को किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola