गुमला में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

घाघरा थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा यौन शोषण के आरोपी जलका निवासी शुभम कुमार को घाघरा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

घाघरा थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा यौन शोषण के आरोपी जलका निवासी शुभम कुमार को घाघरा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. बताते चले कि प्रखंड की एक 15 वर्षीय नाबालिग ने आरोपी के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज करायी थी. जिसके बाद आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर थाना लायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार प्रदीप प्रणव ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला थाना में आया है. लगभग एक वर्ष पूर्व नाबालिग को आरोपी अपने घर ले गया था. लगभग एक सप्ताह अपने साथ रखा और शादी करने की बात कह लड़की से शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद लड़की को छोड़ दिया. जब लड़की गर्भवती हो गयी.

तब लड़की पुनः उक्त युवक के पास गयी और कहा कि मैं गर्भवती हो गयी हूं. जिस पर युवक ने कहा यह मेरा बच्चा नहीं हो सकता. तुम और कोई लड़का के संपर्क में थी. मैं इस बच्चे को स्वीकार नहीं करूंगा. जिसके बाद लड़की का प्रसव हुआ. प्रसव के बाद युवती घाघरा थाना में आकर लिखित आवेदन देते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola