सब्जी खरीदने पहुंची महिला से छिनतई

Updated at : 13 Sep 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
सब्जी खरीदने पहुंची महिला से छिनतई

सब्जी खरीदने पहुंची महिला से छिनतई

विज्ञापन

गुमला. बाजारटांड़ में शनिवार को सब्जी खरीदने बाजार पहुंची महिला के थैले से आठ हजार, एक सौ रुपये चोरी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. चोरी की घटना के बाद पीड़िता सोनामती ने गांव की अन्य महिलाओं के साथ मिल कर चोरी का आरोप लगाते हुए सोनाली नामक एक युवती को पकड़ कर थाना लेकर पहुंची. सोनामती का कहना था कि वह सदर थाना के मुरकुंडा की रहने वाली है. शनिवार को वह गांव की अन्य महिलाओं के साथ आठ हजार एक सौ रुपया लेकर बाजार करने आयी थी. उसे उक्त पैसे से घर का सामान खरीदना था. इससे पहले वह बाजार में कुछ सब्जी खरीदने पहुंची थी. पैसा से भरे पर्स को वह पास में पकड़े एक थैला में रखी थी. सब्जी खरीदने के बाद वह भुगतान कर पर्स को वापस थैला में रख कर उसे पकड़े हुई थी. तभी उसका पीछा कर रही सोनाली ने थैला में हाथ डाल कर उक्त पर्स को निकाल लिया. इसके बाद वह पलक झपकते पर्स किसी को दे दी. इसकी भनक लगते ही वह उसे पकड़ ली. बाजार में कई लोगो ने सोनाली को उसके पीछे जाते देखा था. इसलिए वह उसे पकड़ कर थाना पहुंच गयी. इधर थाना लाये जाने के बाद सोनाली खुद को निर्दोष बताती रही है. पूछताछ में पुलिस को दिग्भर्मित करती रही. पुलिस उसे थाना में रख कर पूछताछ कर रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola