प्राचीन परंपरा के अनुसार जारी प्रखंड की महिलाओं ने 12 वर्षों बाद किया जनी शिकार

Published at :12 Apr 2017 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
प्राचीन परंपरा के अनुसार जारी प्रखंड की महिलाओं ने 12 वर्षों बाद किया जनी शिकार

जारी : जारी प्रखंड में प्राचीन परंपरा व प्रथा के अनुसार बुधवार को जारी व डुमरटोली की महिलायें जनी शिकार पर निकली. जनी शिकार में शामिल महिलायें परंपरा के अनुसार मर्दों के लिवास पर माथे में पगड़ी पहनकर जगह-जगह घुम-घुम कर जनी शिकार किया. महिलायें सामुहिक रूप से शिकार करते देखी गयी. लड़की का चेहरा […]

विज्ञापन

जारी : जारी प्रखंड में प्राचीन परंपरा व प्रथा के अनुसार बुधवार को जारी व डुमरटोली की महिलायें जनी शिकार पर निकली. जनी शिकार में शामिल महिलायें परंपरा के अनुसार मर्दों के लिवास पर माथे में पगड़ी पहनकर जगह-जगह घुम-घुम कर जनी शिकार किया. महिलायें सामुहिक रूप से शिकार करते देखी गयी.

लड़की का चेहरा काटने के बाद जलाया, हत्या कर शव को नदी में गाड़ा

जारी व डुमरटोली की जनी शिकार में निकली महिलाओं ने जामटोली, बंडोटोली, पांची, कोदा, सरंगाडीह आदि गांव में घूम -घूम कर जनी शिकार किया. उनके आगे-आगे घंट बजाने वाले महिलायें चल रही थी. पूर्वजों की विरासत के तौर पर इस परंपरा का पालन किया जाता है. 12 वर्ष में एक दिन जनी शिकार का आयोजन होता है.

शिकार पर जाने से पूर्व एक स्थान पर सभी समुदाय के लोग जमा होते हैं. और फिर वहीं से महिलाएं पुरुष वेश में शिकार पर निकलती है. खास कर इसमें गांव की महिलाओं की अहम भूमिका होती है. जनी शिकार के दौरान घुमते हुये बाहर से मिले किसी भी चीजों का शिकार करती हैं, और शाम को सभी एक स्थान पर जमा होती हैं. शिकार कर लाये गये जीवों को पका कर खाया जाता है.

बिना सूचना गायब रहते हैं शिक्षक, कार्रवाई करें

इस परंपरा का निर्वाह प्रत्येक 12 वर्ष में एक बार किया जाता है. जो लोगों के लिये उल्लास का समय होता है. मौके पर कई महिलायें व युवतियां शामिल थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola