खोजी कुत्ता भी नहीं ढूंढ सका साेइठा का कटा सिर

Published at :09 Apr 2017 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
खोजी कुत्ता भी नहीं ढूंढ सका साेइठा का कटा सिर

चार अप्रैल को अपराधी मजदूर का सिर काट कर ले गये. कुएं से गंध सूंघ कर नदी तक जाकर रूक गया खोजी कुत्ता गुमला : गुमला सदर थाना क्षेत्र के कुलाबीरा गांव में चार अप्रैल को अपराधियों द्वारा काटा गया मजदूर सोइठा खड़िया का सिर अभी तक नहीं मिला है. पुलिस व ग्रामीण पांच दिन […]

विज्ञापन

चार अप्रैल को अपराधी मजदूर का सिर काट कर ले गये.

कुएं से गंध सूंघ कर नदी तक जाकर रूक गया खोजी कुत्ता
गुमला : गुमला सदर थाना क्षेत्र के कुलाबीरा गांव में चार अप्रैल को अपराधियों द्वारा काटा गया मजदूर सोइठा खड़िया का सिर अभी तक नहीं मिला है. पुलिस व ग्रामीण पांच दिन से सिर की तलाश कर रहे हैं. पुलिस ने खोती कुत्ता का भी सहारा लिया, परंतु कुलाबीरा व आसपास गांव के जंगल व पहाड़ कहीं भी सिर नहीं मिला. शनिवार की सुबह डीएसपी इंद्रमणि चौधरी व थानेदार राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम कुलाबीरा गांव पहुंची. साथ में गांव के कई ग्रामीण थे. सभी लोगों ने सोइठा की सिर की तलाश की, पर खोजी कुत्ता नदी तक जाकर रूक गया. डीएसपी इंद्रमणि चौधरी ने बताया कि पुलिस सोइठा की सिर की तलाश कर रही है.
इसके लिए स्पेशल रांची से खोजी कुत्ता मंगाया गया है. जिस कुएं से शव मिला था, उस कुएं से गंध सूंघने के बाद खोजी कुत्ता आसपास के खेत में घूमा. लेकिन गांव के नदी तक जाकर खोजी कुत्ता रूक गया. डीएसपी ने कहा कि नदी के एक छोर तक गंध मिलने का मतलब है कि सिर काटने के बाद अपराधी नदी पार हुए हैं. पुलिस सोइठा का सिर खोजने का पूरा प्रयास कर रही है. ज्ञात हो कि चार अप्रैल को सोइठा मनरेगा मजदूरी का पैसा लेने बैंक द्वारा लगाये गये कैंप में गया था. इसके बाद वह नहीं लौटा. दूसरे दिन उसका सिर कटा शव कुएं से मिला था. बेटी ने कपड़ा देख कर सोइठा की पहचान की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola