विद्यालयाें के निरीक्षण में अनियमितता उजागर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Apr 2017 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

पांच सदस्यीय टीम ने आवासीय विद्यालयों की जांच की घाघरा : घाघरा प्रखंड के आवासीय विद्यालयों की खाद्य सामग्री की जांच के लिए बनायी गयी पांच सदस्यीय टीम ने शनिवार को टाना भगत आवासीय विद्यालय व केजीवी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया. टीम ने टाना भगत आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों से पूछताछ की. इस पर […]
विज्ञापन
पांच सदस्यीय टीम ने आवासीय विद्यालयों की जांच की
घाघरा : घाघरा प्रखंड के आवासीय विद्यालयों की खाद्य सामग्री की जांच के लिए बनायी गयी पांच सदस्यीय टीम ने शनिवार को टाना भगत आवासीय विद्यालय व केजीवी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया. टीम ने टाना भगत आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों से पूछताछ की. इस पर विद्यार्थियों ने कहा कि नाश्ता सिर्फ शनिवार व रविवार को दिया जाता है. बाकि दिन हमें कुछ नहीं दिया जाता है. शाम को चूड़ा-बादाम को फ्राई कर दिया जाता है. रात में दूध व हॉरलिक्स भी नहीं दिया जाता है.
जांच टीम के सदस्यों ने तैयार खाने को देखा. पता चला कि घटिया किस्म के चावल का प्रयोग किया गया था. नाम मात्र दाल का प्रयोग कर उसमें हल्दी मिला कर पीला किया गया था. टीम ने कहा कि विद्यालय में किसी भी प्रकार का अनुशासन नहीं है. साफ-सफाई के नाम पर कोई चीज विद्यालय परिसर में दिखायी नहीं दी है. जांच टीम द्वारा शिक्षकों से खाने का मीनू मांगने पर टालमटोल किया गया. इसके बाद जांच टीम केजीवी विद्यालय पहुंची. वहां चावल के बाेरे में जो अंकित था, वह ब्रांड का था, लेकिन चावल घटिया किस्म का था. जांच के बाद रिपोर्ट सौंप दी गयी. मौके पर निमाज खान, राम साहू, गणेश महतो व अमित ठाकुर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




