ePaper

जिले के 870 झारखंड आंदोलनकारी सम्मानित

Updated at : 24 Jan 2026 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के 870 झारखंड आंदोलनकारी सम्मानित

नगर भवन में झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह

विज्ञापन

गुमला. जिला प्रशासन गुमला के तत्वावधान में शनिवार को नगर भवन गुमला में झारखंड आंदोलनकारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में जिले के 870 झारखंड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र व शॉल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित व अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक मुख्य रूप से उपस्थित थे. दोनों अधिकारियों ने जिले सभी प्रखंडों से शामिल सभी आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर व शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. इस दौरान सम्मान प्राप्त करते हुए आंदोलनकारियों व आश्रितों के चेहरे पर गौरव, सम्मान व संतोष की झलक देखने को मिली. उपायुक्त ने कहा कि झारखंड राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों का योगदान अमूल्य व अविस्मरणीय है. उनके संघर्ष, त्याग व समर्पण को हम सदैव नमन करते हैं. उन्होंने कहा कि यह सम्मान समारोह जिला प्रशासन की ओर से आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक छोटा सा प्रयास है. उपायुक्त ने सभी आंदोलनकारी आश्रितों के सहयोग व योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन उनके सम्मान, अधिकारों व हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है. उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी आंदोलनकारियों एवं उनके परिवारजनों से जुड़े विषयों पर जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा. मौके पर डीडीसी दिलमेश्वर महतो, एसी शशिंद्र बड़ाइक, एसडीओ गुमला राजीव नीरज, सीओ घाघरा खाखा सुशील कुमार, रंजीत सिंह सरदार, जगरनाथ उरांव, मनोज कुमार भगत, अशोक भगत, अजीत विश्वकर्मा, हांदु भगत, महेंद्र उरांव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola