ओके:: नामांकन शत प्रतिशत करें : बीपीओ

ओके:: नामांकन शत प्रतिशत करें : बीपीओघाघरा. बीआरसी केंद्र घाघरा के सभागार में विद्यालय चले चलायें अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. बीपीओ सुप्रिया पाठक ने उपस्थित शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों से इस वर्ष प्रखंड के सभी क्षितिज बच्चों का नामांकन शत प्रतिशत करा कर विद्यालय से जोड़ने की अपील की. मौके पर जितेंद्र […]
ओके:: नामांकन शत प्रतिशत करें : बीपीओघाघरा. बीआरसी केंद्र घाघरा के सभागार में विद्यालय चले चलायें अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. बीपीओ सुप्रिया पाठक ने उपस्थित शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों से इस वर्ष प्रखंड के सभी क्षितिज बच्चों का नामांकन शत प्रतिशत करा कर विद्यालय से जोड़ने की अपील की. मौके पर जितेंद्र सिंह, सुरंजन कुमार, रंजीत सिंह, संतोष मिश्र, दिलमेश्वर महतो,बिंदेश्वर यादव, लालदेव उरांव, जुल्फिकार अली, सुरेंद्र उरांव व उमेश प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे.वाहन के धक्के से घायलघाघरा. पुटो रोड निवासी सुरेश उरांव (45) वाहन के धक्के से मंगलवार की रात घायल हो गये. वह रातभर घायल अवस्था में सड़क के समीप पड़े रहे. बुधवार की सुबह एक डीएन वस्त्रालय के संचालक की नजर उन पर पड़ी, तो स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सड़क हादसे में दो घायलघाघरा. घाघरा थाना क्षेत्र के चपका गांव के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना ग्रस्त होने से बेड़ो निवासी आशीष तिर्की (20) व प्रभु दास (35)घायल हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को गुमला अस्पताल रेफर कर दिया. दोनों घाघरा से गुमला जाने के क्रम में अनियंत्रित होकर गिर गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










