एंग्री बुल्स और ग्रीन हंटर जीते

Published at :05 Apr 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
एंग्री बुल्स और ग्रीन हंटर जीते

गुमला : गेट टू गेदर मैच में एंगरी बुल्स व ग्रीन हंटर ने मैच जीत कर पूरे अंक प्राप्त किये. तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टाटनस ने 10 ओवर में 93 रन बनाये. इसमें सचिन ने 22 रन बनाये. एंगरी बुल्स की ओर से आलोक एक्का ने तीन विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने […]

विज्ञापन
गुमला : गेट टू गेदर मैच में एंगरी बुल्स व ग्रीन हंटर ने मैच जीत कर पूरे अंक प्राप्त किये. तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टाटनस ने 10 ओवर में 93 रन बनाये. इसमें सचिन ने 22 रन बनाये. एंगरी बुल्स की ओर से आलोक एक्का ने तीन विकेट लिये.
जवाबी पारी खेलने उतरी एंगरी बुल्स की टीम छह विकेट खोकर मैच जीत लिया.
इसमें आलोक एक्का ने 30 बॉल में नाबाद 59 रन बनाये. देवव्रत ने दो विकेट लिये. आलोक को मैन ऑफ द मैच दिया गया. चौथे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन हंटर ने पांच विकेट खोकर 101 रन बनाये. इसमें राजीव रंजन ने 33, रिसभ सिंह ने 21 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी गोल्डेन इगलस 84 रन पर सिमट गयी. इसमें पुनीत सोनी ने 20 व शैलेश ने 28 रन बनाये. ग्रीन हंटर की ओर से रिसभ ने चार व शुभम राम ने चार विकेट लिये. रिसभ को मैन ऑफ द मैच दिया गया.
सिमडेगा हारा
सिमडेगा के डीएसपी सह डस्ट डेविल्स टीम के बल्लेबाज राजा मित्र (मेटे) का 56 रन बेकार साबित हुआ. विपक्षी टीम सिल्वर बुलेट ने डीएसपी की टीम को आठ विकेट से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किया. डस्ट डेविल्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 92 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसमें राजा मेटे ने 22 गेंद में चार छक्का व पांच चौका की मदद से 56 रन बनाये.
आलोक लकड़ा ने 14 रन का योगदान दिया. सिल्वर बुलेट की ओर से गेंदबाजी करते हुए रामाकांत साहू व साजिद ने दो-दो विकेट लिये़ जवाबी पारी खेलने उतरी सिल्वर बुलेट की टीम 7.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 96 रन बना कर जीत दर्ज की. विजेता टीम की ओर से रामाकांत साहू ने 15 बॉल पर छह छक्का व दो चौका की मदद से 43 रन बनाये. सोनू कुमार ने 14 बॉल पर 23 रन व कालीचरण ने 19 रन का योगदान दिया. रामाकांत साहू मैच काे मैन ऑफ द मैच चुना गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola