शहीदों का जीवन प्रेरणास्रोत : मंत्री

Published at :05 Apr 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
शहीदों का जीवन प्रेरणास्रोत : मंत्री

अमर शहीद बख्तर साय और मुंडन सिंह का शहादत दिवस मनाया गया़ इस निमित्त आयोजित समारोह में लोगों ने उनकी वीरता पर प्रकाश डाला़ रायडीह : रायडीह प्रखंड के अमर शहीद बख्तर साय एवं मुंडन सिंह का शहादत दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. नवागढ़ मोड़ स्थित शहीदों की प्रतिमा के समीप पंडित नरसिंह होता द्वारा […]

विज्ञापन
अमर शहीद बख्तर साय और मुंडन सिंह का शहादत दिवस मनाया गया़ इस निमित्त आयोजित समारोह में लोगों ने उनकी वीरता पर प्रकाश डाला़
रायडीह : रायडीह प्रखंड के अमर शहीद बख्तर साय एवं मुंडन सिंह का शहादत दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. नवागढ़ मोड़ स्थित शहीदों की प्रतिमा के समीप पंडित नरसिंह होता द्वारा पूजा-अर्चना कर शहीदों के परिजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की.
मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि देश की आजादी के लिए 1947 से पहले कितने वीर सपूतों ने अपना बलिदान दिया है. ये दोनों महापुरुषों ने कई बार अंग्रेजों को धूल चटाई है. इन्हीं सूपतों के कारण देश आजाद है. इन्होंने अपने देश के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया.
विशिष्ट अतिथि विधायक शिवशंकर उरांव ने कहा कि वीर शहीद कोई एक जाति या समाज का नहीं होता है. ये वीर सपूत ने जो कार्य किया है, यह पूरे देश के लिए गौरव की बात है. बख्तर साय एवं मुंडन सिंह आजादी के सर्वप्रथम स्वंतत्रता सेनानी हैं. पर इतिहास में इनको कोई स्थान नहीं दिया गया है, लेकिन हम इस कुरबानी को कभी नहीं भूल सकते हैं.
स्मारक समिति की ओर से सांसद से मांग की गयी कि दो वर्षों से शहादत दिवस के अवसर पर जो खर्चा होता है, वह प्रशासन की ओर से मुहैया नहीं हो पा रहा है. सांसद ने बीडीओ डॉ शिशिर कुमार सिंह को आदेश दिया कि इनकी समस्या का शीघ्र समाधान करें. मौके पर जिप सदस्य चोकेंद्र सिंह, बसंत कुमार लाल, सविंद्र सिंह, जगनारायण सिंह, राम प्रसाद साहू, बिरसु सिंह, जगमोहन सिंह, कृपाल साय सिंह, रामलखन साय, शंकर सिंह, मिशिर उरांव सहित सैकड़ों रौतिया समाज के लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola