बसिया : उग्रवादी हिंसा के पीड़ितों को मिले मुआवजा

Published at :05 Apr 2016 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
बसिया : उग्रवादी हिंसा के पीड़ितों को मिले मुआवजा

बसिया : झारखंड प्रदेश मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह ने उग्रवादी हिंसा में मारे गये मजदूरों के परिजनों को सरकार व प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है. सोमवार को श्री सिंह बसिया व कामडारा प्रखंड का दौरा कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं को देखा़ मजदूरों से मिल […]

विज्ञापन

बसिया : झारखंड प्रदेश मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह ने उग्रवादी हिंसा में मारे गये मजदूरों के परिजनों को सरकार व प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है. सोमवार को श्री सिंह बसिया व कामडारा प्रखंड का दौरा कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं को देखा़ मजदूरों से मिल कर मजदूरी भुगतान की जानकारी ली़

श्री सिंह ने बसिया प्रखंड के गुड़ाम मसरीबेड़ा में गत दिनों पीएलएफआई उग्रवादियों के हमले में मारे गये चार मजदूरों के परिजनों को ढाढ़स बंधाया है. उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार व प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं दिया गया है. उन्होंने परिवार की दुर्दशा को देखते हुए तत्काल मुआवजा नहीं देने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी़ कई स्थानों पर कम मजदूरी मिलने पर श्री सिंह ने कहा कि ठेकेदार अगर मजदूरों का हक मारते हैं, तो आंदोलन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola