प्रथम चरण में 15 फीसदी राशि की ही होगी निकासी

Published at :31 Mar 2016 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
प्रथम चरण में 15 फीसदी राशि की ही होगी निकासी

गुमला : सूबे के वित्त विभाग द्वारा विकास योजनाओं की राशि में 85 प्रतिशत की निकासी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. अब किसी भी विकास योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रथम चरण में महज 15 प्रतिशत ही राशि की निकासी होगी. बुधवार को समाहरणालय भवन स्थित एनआइसी में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वित्त […]

विज्ञापन
गुमला : सूबे के वित्त विभाग द्वारा विकास योजनाओं की राशि में 85 प्रतिशत की निकासी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. अब किसी भी विकास योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रथम चरण में महज 15 प्रतिशत ही राशि की निकासी होगी. बुधवार को समाहरणालय भवन स्थित एनआइसी में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वित्त सचिव ने यह जानकारी जिले के आला अधिकारियों को दी है. वीडियो कॉन्फ्रेंस में डीसी श्रवण साय, एसी अशोक कुमार शाह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे.
85 प्रतिशत राशि की निकासी पर प्रतिबंध लगने के बाद डीसी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद अपने कार्यालय कक्ष में डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, प्रशिक्षु आइएएस कुलदीप चौधरी, डीइओ नीरू पुष्पा टोप्पो व सीओ सुनील चंद्र के साथ बैठक की़ इसमें सरकार द्वारा विकास योजनाओं के लिए राशि निकासी के निर्धारित प्रतिशत पर चर्चा की गयी़ बैठक के दौरान स्वयं डीसी ने चिंता प्रकट की. कहा : ऐसे में विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में समस्या होगी. डीसी ने मौके पर वित्त विभाग को पत्राचार कर विकास योजनाओं के लिए पूरी राशि की निकासी की मांग करने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola