बसिया चेंबर चुनाव में उभरा विवाद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Mar 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : बसिया प्रखंड में नया चेंबर ऑफ कामर्स का गठन करते हुए उसे गुमला चेंबर में शामिल किया गया है. लेकिन चेंबर चुनाव के साथ ही बसिया में विवाद उभर आया है. इसमें कई ऐसे लोगों को चेंबर की कार्यकारिणी में शामिल किया गया है, जो चेंबर के प्राथमिक सदस्य भी नहीं है. चेंबर […]
विज्ञापन
गुमला : बसिया प्रखंड में नया चेंबर ऑफ कामर्स का गठन करते हुए उसे गुमला चेंबर में शामिल किया गया है. लेकिन चेंबर चुनाव के साथ ही बसिया में विवाद उभर आया है. इसमें कई ऐसे लोगों को चेंबर की कार्यकारिणी में शामिल किया गया है, जो चेंबर के प्राथमिक सदस्य भी नहीं है.
चेंबर अध्यक्ष चुनाव के समय समर्थक व प्रस्तावक भी वे लोग बने, जो चेंबर से जुड़े हुए नहीं थे. इस संबंध में चेंबर कार्यकारिणी सदस्य केदारनाथ दास ने कमेटी को भंग कर नये सिरे से चेंबर चुनाव कराने की मांग की है. श्री दास ने कहा है कि बसिया में पहली बार चेंबर का गठन हुआ. चुनाव भी किया गया. यहां के जो व्यापारी चेंबर से जुड़े, वे शुरुआती क्षण में चुनाव में भाग ले रहे थे. श्री दास ने गुमला चेंबर अध्यक्ष अनमोल कुमार गुप्ता से बसिया में दोबारा चुनाव कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










