झारखंड टॉपर की चचेरी बहन को दिल्ली में बेचा

Published at :30 Mar 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड टॉपर की चचेरी बहन को दिल्ली में बेचा

डुमरी की जयमुनी कुमारी को दस माह पहले दलालों ने दिल्ली में बेच दिया. सीडब्ल्यूसी से जयमुनी को खोजने की गुहार लगायी गयी है गुमला : कुड़ूख भाषा में झारखंड टॉपर रही मुनीता की चचेरी बहन डुमरी प्रखंड निवासी जयमुनी कुमारी को मानव तस्करों ने दिल्ली में बेच दिया है. दस माह पहले जयमुनी को […]

विज्ञापन

डुमरी की जयमुनी कुमारी को दस माह पहले दलालों ने दिल्ली में बेच दिया. सीडब्ल्यूसी से जयमुनी को खोजने की गुहार लगायी गयी है

गुमला : कुड़ूख भाषा में झारखंड टॉपर रही मुनीता की चचेरी बहन डुमरी प्रखंड निवासी जयमुनी कुमारी को मानव तस्करों ने दिल्ली में बेच दिया है. दस माह पहले जयमुनी को तस्कर ठग कर दिल्ली ले गये थे. इसके बाद से जयमुनी का सुराग नहीं है. हालांकि छह माह पहले जयमुनी ने मेरठ से अपनी बहन को फोन किया था.

उस समय उसने कहा था कि मुझे वापस घर ले जाइये. जयमुनी ने चोरी छिपे घर मालिक के मोबाइल से फोन की थी. जयमुनी के फोन आने के बाद उसके परिजन मेरठ गये थे. जिस घर से जयमुनी ने फोन किया था, वहां से उसे दूसरे जगह शिफ्ट कर दिया गया था. इसके बाद से जयमुनी कहां है, उसका पता नहीं चल रहा है. इस संबंध में मंगलवार को जयमुनी के परिजन सीडब्ल्यूसी न्यायपीठ पहुंचे. परिजनों ने आवेदन सौंप कर जयमुनी को खोजने की गुहार लगायी है. सीडब्ल्यूसी के सदस्य धनंजय मिश्र व डॉ अशोक मिश्र ने जयमुनी के बेचने के मामले की जांच शुरू कर दी है.

मैं बीमार हूं, अभी नहीं आ सकती : जयमुनी के परिजनों ने मानव तस्कर का नाम व फोन नंबर सीडब्ल्यूसी को उपलब्ध कराया है. सीडब्ल्यूसी के सदस्यों ने मानव तस्कर से उसके फोन पर बात की. जब मानव तस्कर से जयमुनी के बारे में पूछा गया, तो उसने कहा कि जयमुनी अभी दिल्ली में है. तस्कर ने खुद को बीमार बताते हुए कहा कि अभी वह डुमरी में है. वह गुमला नहीं आ सकती. लेकिन उसने जयमुनी को खोज कर लाने की बात कही. इधर, परिजनों की शिकायत करने के बाद तस्कर ने जयमुनी के परिजन को फोन कर धमकी दी है.

नौवीं कक्षा में पढ़ती थी जयमुनी :

परिजनों ने बताया कि जयमुनी नौंवी कक्षा में पढ़ती थी. वह मानव तस्कर गांव की है. इसलिए घर आना -जाना लगे रहता था. दस माह पहले मानव तस्कर उसके घर पर आयी. जयमुनी को ठग कर अपने साथ दिल्ली ले गयी और उसे किसी कोठी में बेच दिया. परिजनों ने कई बार जयमुनी को वापस लाने के लिए कहा, लेकिन तस्कर हर समय टाल -मटोल करते रहे.

मामले की जांच चल रही है : सीडब्ल्यूसी सदस्य धनंजय मिश्र व डॉ अशोक मिश्र ने बताया कि अभी लिखित शिकायत मिली है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. मानव तस्कर का पता चल गया है. जयमुनी कहां है, उसका पता नहीं चला है. मानव तस्कर को पकड़ने के बाद जयमुनी की जानकारी मिल जायेगी. इसके बाद उसे दिल्ली से मुक्त करा कर लाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola