पीएलएफआइ के मंसूबों पर फेरा पानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Mar 2016 7:29 AM (IST)
विज्ञापन

सफलता. लेवी वसूलने आये थे पीएलएफआई के उग्रवादी लेवी वसूल रहे थे, तभी पुलिस पहुंच गयी. पुलिस को देख उग्रवादी भागने लगे़ पुलिस ने उन्हें करीब एक किमी तक दौड़ाया. इसके बाद उग्रवादी पकड़ में आये़ पुलिस इनकी गिरफ्तारी को महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रही है़ गुमला : गुमला पुलिस की सक्रियता से सोमवार को पीएलएफआइ […]
विज्ञापन
सफलता. लेवी वसूलने आये थे
पीएलएफआई के उग्रवादी लेवी वसूल रहे थे, तभी पुलिस पहुंच गयी. पुलिस को देख उग्रवादी भागने लगे़ पुलिस ने उन्हें करीब एक किमी तक दौड़ाया. इसके बाद उग्रवादी पकड़ में आये़ पुलिस इनकी गिरफ्तारी को महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रही है़
गुमला : गुमला पुलिस की सक्रियता से सोमवार को पीएलएफआइ के उग्रवादियों के मंसूबों पर पानी फिर गया. पुलिस के अनुसार, देर शाम तीन उग्रवादी राजू, संजय व जयकिशोर एक दुकान से लेवी वसूलने पहुंचे थे.
उग्रवादी दुकानदार को धमकाने के लिए एक कट्टा के साथ एयर गन भी लेकर आये थे. इसी बीच पुलिस को इसकी सूचना मिल गयी. गुमला थाना की पुलिस टैसेरा पहुंची. तभी सड़क के पास खड़े कुछ स्कूली बच्चों ने पुलिस को देख कर कहा : अंकल, वहां दुकान के पास कुछ लड़के बंदूक लेकर खड़े हैं और पैसा मांग रहे हैं. जानकारी मिलने के बाद पुलिस दुकान के पास पहुंची, जहां तीन युवक लेवी की मांग कर रहे थे. पुलिस को देखते ही तीनों उग्रवादी भागने लगे. गाड़ी से उतर कर पुलिस ने पीछा, तो उग्रवादियों ने पुलिस के जवानों पर दो फायर कर दिया. पुलिस ने पीछा किया.
टैसेरा से एक किमी तक उग्रवादी भागते रहे़ बाद में पुलिस ने तीनों को धर दबोचा. जैसे ही उग्रवादी पकड़ाये, वे लोग पुलिस से हाथापाई करने लगे. बाद में तीनों को पुलिस थाना लेकर पहुंची़
मिट्ठू का साथी होने का शक
आशंका व्यक्त की जा रही है कि पकड़े गये तीनों उग्रवादी एरिया कमांडर मिट्ठू गोप के साथी हैं. मिट्ठू के कहने पर ही तीनों लेवी वसूलने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने तीनों को धर दबोचा. उग्रवादियों को पकड़ने के दौरान लोगों की भीड़ जुट गयी थी़ लोग अचंभित थे. सभी के मन में सवाल उठ रहे थे कि आखिर पुलिस युवकों को क्यों दौड़ा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










