पति की हत्या, उग्रवादियों के डर से बच्चों सहित पत्नी ने गांव छोड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Mar 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ने गांव जाने से किया इनकार गुमला : गुमला के चैनपुर प्रखंड के चांदगो गांव में झांगुर गुट के उग्रवादियों ने बुधवार रात सुखदेव गोप की हत्या कर दी. घोर नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से पुलिस ने गांव में जाने से इनकार कर दिया. 24 घंटे तक सुखदेव (53) का शव पपरा […]
विज्ञापन
पुलिस ने गांव जाने से किया इनकार
गुमला : गुमला के चैनपुर प्रखंड के चांदगो गांव में झांगुर गुट के उग्रवादियों ने बुधवार रात सुखदेव गोप की हत्या कर दी. घोर नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से पुलिस ने गांव में जाने से इनकार कर दिया.
24 घंटे तक सुखदेव (53) का शव पपरा टेंगरी में पड़ा रहा. दो चौकीदार सुखनाथ मुंडा और विनोद बड़ाइक के भरोसे सुखदेव के परिजन उसका शव लेकर शुक्रवार को गुमला पहुंचे. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने सुखदेव का गुमला में ही चाहा नदी के तट पर दाह-संस्कार कर दिया. पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है. हालांकि, परिजनों का दावा है कि झांगुर गुट ने ही उसकी हत्या की है.
जीते जी मर जायेंगे : बुधिया
सुखदेव की पत्नी बुधिया ने कहा कि गांव में खेतीबारी है. सुखदेव मजदूरी करता था. किसी प्रकार बच्चों की परवरिश हो रही थी. अब जीवन काटना मुश्किल हो जायेगा. गांव में नक्सली जीने नहीं देंगे. प्रशासन ही हमारा माई-बाप है. हमारे बेटे कुलदीप गोप और दिलीप गोप को पढ़ाने की व्यवस्था की जाये. प्रशासन ने सहारा न दिया, तो हम जीते जी मर जायेंगे.
बच्चों का स्कूल में होगा दाखिला : पुलिस
भाजपा महिला नेता विद्या मिश्र के साथ मृतक के भाई धरमू गोप ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की. आर्थिक मदद की गुहार लगायी. अधिकारियों ने कहा कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा मिलेगा. उसके दोनों बच्चों का किसी अच्छे स्कूल में नामांकन कराया जायेगा. परिवार को सुरक्षा का भी आश्वासन दिया.
पुलिस से मदद की गुहार लगायी पत्नी ने : सुखदेव का परिवार उग्रवादियों के डर से गांव छोड़ कर गुमला शहर में शरण लिये हुए है. मृतक सुखदेव की पत्नी बुधिया देवी ने कहा कि गांव जायेंगे, तो जंगलवाले उसे और उसके चार बच्चों को भी मार सकते हैं. इसलिए गांव नहीं जायेंगे. गुमला में ही सुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
बुधिया ने पुलिस अधिकारियों से मिल कर सुरक्षा के साथ-साथ बच्चों की परवरिश करने में मदद की भी गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










