इंटर के छात्र ने फांसी लगा की आत्महत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Mar 2016 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस पर मारपीट व रुपये लेने का आरोप गुमला : गुमला शहर के लक्ष्मण नगर निवासी प्रदीप साहू के बेटे अक्षय कुमार (21 वर्षीय) ने बुधवार की रात को घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. सुबह को परिजन उठे तो अक्षय को फांसी पर लटका पाया. अक्षय ने इंटर की परीक्षा दी थी. […]
विज्ञापन
पुलिस पर मारपीट व रुपये लेने का आरोप
गुमला : गुमला शहर के लक्ष्मण नगर निवासी प्रदीप साहू के बेटे अक्षय कुमार (21 वर्षीय) ने बुधवार की रात को घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. सुबह को परिजन उठे तो अक्षय को फांसी पर लटका पाया.
अक्षय ने इंटर की परीक्षा दी थी. उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा है. इसमें लिखा है कि माता-पिता हमें माफ कर दीजियेगा. मेरी कोई गलती नहीं है. इधर, परिजनों ने पुलिस प्रताड़ना के कारण अक्षय की मौत का कारण बताया है. परिजनों ने कहा कि बुधवार को पुलिस अक्षय को पकड़ कर थाना ले गयी थी. वह किसी चोरी की बाइक से घूम रहा था. पुलिस ने थाने में उससे मारपीट की. उसे छोड़ने के एवज में 20 हजार मांगा था.
13 हजार रुपये जुगाड़ कर पुलिस को दी गयी थी. थाना से घर आने के बाद अक्षय अपने कमरे में घुस गया. इसके बाद वह बाहर नहीं निकला. गुरुवार की सुबह वह फांसी पर लटका हुआ मिला. बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा मारपीट करने के बाद शर्म से उसने आत्महत्या कर ली.
पैसा नहीं लिया, मारपीट भी नहीं की : एएसआइ
एएसआइ बबलू बेसरा ने कहा कि चोरी की बाइक रखने की सूचना मिली थी. पूर्व में भी अक्षय की मां ने भी सूचना थाने में दी थी. थाना प्रभारी को बता कर उनके आदेश में जांच के लिए गया था.
जांच में बाइक के कागजात नहीं दिखाने पर बाइक व युवक को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था. थाने में पूछताछ की गयी थी. युवक ने कहा था कि क्रिकेट खेलने जाने के समय लोहरदगा का उसका दोस्त विवेक द्वारा बाइक उसके घर पर खड़ा किया गया था और कहा था कि कागजात लेकर आता हूं. उसके बाद से उसका दोस्त नहीं लौटा था. पैसा लेने का परिजन गलत आरोप लगा रहे हैं. मारपीट भी नहीं की गयी है. थाने में हर जगह सीसीटीवी लगा हुआ है. सीसीटीवी फुटेज देख लिया जाये.
पैसा लेने के आरोप की जांच होगी : थाना प्रभारी
थानेदार नरेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि परिजन पैसे लेने का आरोप लगा रहे हैं, तो इसकी जांच की जायेगी. उसे टार्चर नहीं किया गया है. थाने में सीसीटीवी लगा हुआ है. युवक को थाना लाया गया था. पूछताछ कर छोड़ दिया गया था.
भाई ने कहा : एएसआइ के कारण मरा अक्षय
फांसी पर अक्षय को लटका देख उसे सदर अस्पताल लाया गया. डॉ बीके महतो ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया. बड़े भाई ज्ञान साहू ने बताया कि बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे एएसआइ बबलू बेसरा व जवान घर पहुंचे. अक्षय को थाने में ले जा कर तीन घंटे तक रखा था. अक्षय की आत्महत्या का जिम्मेवार एएसआइ बबलू बेसरा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










