तालाब में डूबने से 65 साल के बुजुर्ग की मौत, शौच के लिए निकले थे घर से बाहर
घटनास्थल पर मौजूद लौग
गुमला के सिसई थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से 65 वर्षीय बुजुर्ग दशरथ लोहरा की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.
सिसई (गुमला): गुमला के सिसई थाना क्षेत्र के कोडकेरा गांव में तालाब में डूबने से 65 वर्षीय दशरथ लोहरा की रविवार को मौत हो गई है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. बताया जा रहा है कि मृतक दशरथ लोहरा शनिवार की रात अपनी पत्नी को शौच के लिए तालाब जाने की बात बताकर घर से निकले थे. इसके बाद वे वापस घर लौटकर नहीं आए. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में जुट गए. लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला.
तालाब में तैरता मिला टॉर्च और लाठी
वहीं, रविवार सुबह परिजनों ने तालाब में दशरथ लोहरा का टॉर्च और लाठी तैरते हुए देखा. इसके बाद उन्हें आशंका हुई कि वह तालाब में डूब गये हैं. परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से तालाब में खोजबीन शुरू की, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण शव का पता नहीं चल सका.
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव निकाला
घटना की सूचना मिलने पर सिसई पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तालाब में काफी मशक्कत के बाद दशरथ लोहरा के शव को खोज निकाला. इसके बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया.
ये भी पढ़ें- गुमला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो घर में घुसी, बाल-बाल बचे लोग; चालक मौके से फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दुर्जय पासवान
दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










