:7::::: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता नौ को

:7::::: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता नौ को फोटो- एलडीजीए- 3 प्रतियोगिता में शामिल बच्चे. लोहरदगा. झारखंड राज्य के 15वें स्थापना दिवस के मौके पर राज्य में अध्ययनरत बच्चों का निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. प्रतियोगिता का विषय हमारा झारखंड कैसे होगा. प्रतियोगिता दो श्रेणियों एवं दो वर्गों में आयोजित की जायेगी, जिसमें छह से […]
:7::::: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता नौ को फोटो- एलडीजीए- 3 प्रतियोगिता में शामिल बच्चे. लोहरदगा. झारखंड राज्य के 15वें स्थापना दिवस के मौके पर राज्य में अध्ययनरत बच्चों का निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. प्रतियोगिता का विषय हमारा झारखंड कैसे होगा. प्रतियोगिता दो श्रेणियों एवं दो वर्गों में आयोजित की जायेगी, जिसमें छह से आठ बालक एवं बालिका वर्ग को प्रथम श्रेणी तथा नौ से 12 बालक-बालिका वर्ग को द्वितीय श्रेणी में रखा गया है. प्रतियोगिता जिले के सभी प्रखंडों में 31 अक्तूबर को किया गया था, जिसमें प्रत्येक वर्ग से तीन-तीन बच्चे का चयन प्रखंड स्तरीय निर्णायक मंडली द्वारा किया गया. चयनित 12 बच्चों को चार नवंबर को आयोजित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में शामिल किया गया. जिसमें प्रत्येक वर्ग से एक बालक तथा एक बालिका का चयन किया गया. जिसमें प्रथम श्रेणी के लिए बालक वर्ग में संदीप महतो तथा बालिका वर्ग में गुलसबा खातून रहे. द्वितीय श्रेणी में प्रथम प्रताप कुमार गिरी तथा बालिका वर्ग में निखत प्रवीण रही. जिला स्तरीय चयनित बच्चों को राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में नौ नवंबर को भाग लेना है. प्रतियोगिता में सफल बच्चों को संबोधित करते हुए डीइओ उर्मिला कुमारी ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता से बच्चों में उत्साह का संचार होगा. मौके पर अशोक कुमार पांडेय, संजय कुमार पांडेय, राहुल कुमार, फुलचंद आईंद, मानी बाला, कविता कुमारी, रेणु मिश्रा, पूनम कुमारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










