:4:::: गरीबों को नहीं मिला राशन कार्ड

:4:::: गरीबों को नहीं मिला राशन कार्ड कई गांव के लोग एसडीओ से शिकायत की4 गुम 9 में पंडरिया व ढौंठाटोली के ग्रामीण.4 गुम 10 में टांगर सिकवार के ग्रामीण.प्रतिनिधि, गुमलाराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत नया राशन कार्ड बना है. लाभुकों के बीच इसका वितरण प्रशासन ने शुरू कर दिया है. लेकिन कई गरीब […]
:4:::: गरीबों को नहीं मिला राशन कार्ड कई गांव के लोग एसडीओ से शिकायत की4 गुम 9 में पंडरिया व ढौंठाटोली के ग्रामीण.4 गुम 10 में टांगर सिकवार के ग्रामीण.प्रतिनिधि, गुमलाराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत नया राशन कार्ड बना है. लाभुकों के बीच इसका वितरण प्रशासन ने शुरू कर दिया है. लेकिन कई गरीब लाभुकों का नया राशन कार्ड नहीं बना है. इससे लोगों में भारी आक्रोश है. बुधवार को गुमला सदर प्रखंड के कुलाबीरा पंचायत स्थित पंडरिया व ढौंठाटोली के सैकड़ों महिला-पुरुष राशन कार्ड की मांग को लेकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों ने कहा कि गांव की आबादी लगभग 325 है. लेकिन खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जो कार्ड बना है. उसमें गांव के मात्र 108 लोगों को राशन कार्ड मिला है. शेष सभी लाभुकों को कार्ड नहीं बन पाया है. जिसके कारण डीलर खाद्यान्न व केरोसिन नहीं दे रहा है. डीलर ने कहा है कि जब तक राशन कार्ड नहीं बनेगा, तब तक राशन नहीं देंगे. मौके पर मोहर साहू, भोला साहू, रामख्याल साहू, सुशीला देवी, सुकंती देवी, मायावती देवी, उर्मिला देवी, यशोदा देवी, पानपती देवी, संजोती देवी, दुलकी देवी, निरो देवी, मंजू देवी, मीना देवी, कुंती देवी, रामनारायण साह, सितंबर साहू, देवेंद्र साहू, बिहारी साहू सहित कुल 50 ग्रामीणों के हस्ताक्षर शामिल हैं. जनगणना में गड़बड़ी, लाभ से वंचित ग्रामीणघाघरा. घाघरा प्रखंड के बदरी पंचायत के टांगर सिकवार गांव के दर्जनों महिलाओं ने एसडीओ को ज्ञापन सौंप कर गांव के कुल 56 लाभुकों को बीपीएल कार्ड मुहैया कराने की मांग की है. ज्ञापन में महिलाओं ने कहा है कि वर्ष 2011 जनगणना में गड़बड़ी की वजह से गांव के कुल 56 गरीब परिवार बीपीएल कार्ड से वंचित हो गये हैं. 56 परिवारों को डीलर द्वारा खाद्यान्न व तेल का वितरण भी नहीं किया जा रहा है. अत: हम सभी ग्रामीण लाभुकों का अविलंब राशन कार्ड मुहैया कराने मांग करते हैं. ज्ञापन सौंपनेवालों में छोटन लोहरा, हंदु लोहरा, सीतामुनी लोहराइन, चंद्रनाथ लोहरा, चमरू उरांव, मनी उरांव, डेबका मुंडा, विश्वनाथ पाहन सहित कुल 63 ग्रामीणों के हस्ताक्षर शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










