रोजगार सेवक के प्रमाण पत्रों की जांच

Updated at :04 Nov 2015 6:11 PM
विज्ञापन
रोजगार सेवक के प्रमाण पत्रों की जांच

रोजगार सेवक के प्रमाण पत्रों की जांच परियोजना निदेशक ने प्रमाण पत्रों की जांच कीरोसे पर लगा फरजी प्रमाण पत्र पर काम करने का आरोप4 गुम 21 में प्रमाण पत्र की जांच करते अधिकारीप्रतिनिधि, घाघराघाघरा प्रखंड के रोजगार सेवक विनोद महतो पर फरजी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने का आरोप लगा है. मुख्यमंत्री जनसंवाद में […]

विज्ञापन

रोजगार सेवक के प्रमाण पत्रों की जांच परियोजना निदेशक ने प्रमाण पत्रों की जांच कीरोसे पर लगा फरजी प्रमाण पत्र पर काम करने का आरोप4 गुम 21 में प्रमाण पत्र की जांच करते अधिकारीप्रतिनिधि, घाघराघाघरा प्रखंड के रोजगार सेवक विनोद महतो पर फरजी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने का आरोप लगा है. मुख्यमंत्री जनसंवाद में पहले शिकायत की गयी थी. इसके बाद बुधवार को गुमला से परियोजना निदेशक दीपक शुक्ला घाघरा पहुंच कर विनोद के प्रमाण पत्रों की जांच किये. अधिकारी टाना भगत इंटर व डिग्री कॉलेज जाकर प्रमाण पत्रों की जांच किये हैं. इस दौरान दोनों कॉलेज के प्राचार्य ने लिखित रूप से बताया कि विनोद महतो की पढ़ाई वर्ष 2003-2005 में घाघरा में हुई है. वह द्वितीय स्थान से पास हुअा था. डिग्री कॉलेज में सत्र 2005-2008 में पढ़ाई की है. इसमें भी वह द्वितीय श्रेणी से पास हुआ है. जांच के बाद दीपक शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसंवाद में शिकायत के बाद जांच करने का आदेश मिला है. जांच में पता चला है कि विनोद महतो की पढ़ाई घाघरा में हुई है. शैक्षणिक प्रमाण पत्रों को अब रांची विवि भेज कर जांच करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola