पत्थर से कूच कर युवक की हत्या
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 Nov 2015 3:57 AM
विज्ञापन

पालकोट (गुमला) : पालकोट थाना के रांगामाटी गांव निवासी माधव गोप (35) की सोमवार की रात पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गयी. हत्या से पहले उसे पीटा भी गया था. शरीर में कई स्थानों पर चोट के निशान थे. माधव एक माह पहले ही गुमला जेल से जमानत पर छूटा था. डायन-बिसाही के […]
विज्ञापन
पालकोट (गुमला) : पालकोट थाना के रांगामाटी गांव निवासी माधव गोप (35) की सोमवार की रात पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गयी. हत्या से पहले उसे पीटा भी गया था. शरीर में कई स्थानों पर चोट के निशान थे.
माधव एक माह पहले ही गुमला जेल से जमानत पर छूटा था. डायन-बिसाही के मामले में वह चार साल से जेल में था. मंगलवार की सुबह पुलिस ने टेंगरिया डहूडड़ गांव के समीप हरिला टोंगरी से उसका शव बरामद किया. जानकारी के अनुसार, माधव चार साल तक जेल में था.
एक माह पहले जेल से छूटने के बाद खेती-बारी कर जीविका चला रहा था. सोमवार को वह पालकोट बाजार गया था. घर लौटने के क्रम में हरिना टोंगरी के समीप हत्यारों ने उसे पकड़ लिया. पिटाई के बाद पत्थर से सिर कूच दिया. सूचना पर थाना प्रभारी अजय कुमार ठाकुर पुलिस बल के साथ पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










