:7:::: सीट आरक्षित करने का लोगों ने विरोध किया

:7:::: सीट आरक्षित करने का लोगों ने विरोध किया फोटो- एलडीजीए- 6 बैठक करते लोग. किस्को/ लोहरदगा. किस्को प्रखंड क्षेत्र के बेटहट पंचायत के वार्ड नंबर छह आनंदपुर के ग्रामीणों ने अनुसूचित जनजाति महिला सीट आरक्षित किये जाने का विरोध किया है. लोगों ने कहा कि वार्ड नंबर छह में 253 मतदाता हैं, जो मुसलिम […]
:7:::: सीट आरक्षित करने का लोगों ने विरोध किया फोटो- एलडीजीए- 6 बैठक करते लोग. किस्को/ लोहरदगा. किस्को प्रखंड क्षेत्र के बेटहट पंचायत के वार्ड नंबर छह आनंदपुर के ग्रामीणों ने अनुसूचित जनजाति महिला सीट आरक्षित किये जाने का विरोध किया है. लोगों ने कहा कि वार्ड नंबर छह में 253 मतदाता हैं, जो मुसलिम परिवार के हैं. यह वार्ड शत-प्रतिशत मुसलिम समुदाय का वार्ड है. यहां मतदाता भी मुसलिम ही हैं, बावजूद इसके वार्ड नंबर छह को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है, जो गलत है. बैठक के पश्चात वार्ड के लोग उपायुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी लोहरदगा के कार्यालय पहुंचे तथा लिखित आवेदन देकर आरक्षित सीट को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग की. वार्ड नंबर छह को अजजा महिला के लिए आरक्षित किये जाने के बाद लोगों में आक्रोश एवं प्रशासन के प्रति नाराजगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










