कस्किो प्रखंड में मुखिया पद का अधिकांश सीट महिलाओं के लिए आरक्षित

किस्को प्रखंड में मुखिया पद का अधिकांश सीट महिलाओं के लिए आरक्षित किस्को/लोहरदगा. किस्को प्रखंड में मुखिया के सभी पद अजजा के लिए आरक्षित किया गया है. किस्को प्रखंड के नौ पंचायतों में खरकी पंचायत अजजा अन्य, परहेपाट अजजा महिला, देवदरिया अजजा महिला, पाखर अजजा महिला, नवाडीह अजजा अन्य, बेटहट अजजा महिला, बगडू अजजा अन्य, […]
किस्को प्रखंड में मुखिया पद का अधिकांश सीट महिलाओं के लिए आरक्षित किस्को/लोहरदगा. किस्को प्रखंड में मुखिया के सभी पद अजजा के लिए आरक्षित किया गया है. किस्को प्रखंड के नौ पंचायतों में खरकी पंचायत अजजा अन्य, परहेपाट अजजा महिला, देवदरिया अजजा महिला, पाखर अजजा महिला, नवाडीह अजजा अन्य, बेटहट अजजा महिला, बगडू अजजा अन्य, हिसरी अजजा महिला, अरेया अजजा अन्य के लिए आरक्षित किया गया है. यहां पंचायत समिति सदस्य के नौ सीटों को बढ़ा कर 11 सीट किया गया है. जिसमें देवदरिया अजजा महिला, पाखर अजजा महिला, नवाडीह अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य, परहेपाट अजजा महिला, परहेपाट अजजा अन्य, खरकी अनारक्षित अन्य, बेटहट अजजा अन्य, बगडू अजजा महिला, हिसरी अजजा अन्य, हिसरी अनारक्षित महिला, अरेया अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया है. किस्को प्रखंड के सभी पंचायतों को मिला कर कुल वार्डो की संख्या 109 है. देवदरिया पंचायत में 12 वार्ड, पाखर पंचायत में 12 वार्ड, नवाडीह पंचायत मे 14 वार्ड, परहेपाट पंचायत में 14 वार्ड, खरकी पंचायत में 11 वार्ड, बेटहट पंचायत में 12 वार्ड, बगडू पंचायत में 11 वार्ड , हिसरी पंचायत में 15 वार्ड, अरेया पंचायत में 13 बनाया गया है. किस्को प्रखंड में प्रखंड प्रमुख का पद अजजा महिला के लिए आरिक्षत किया गया है. किस्को प्रखंड का कुल जनसंख्या 54559 है. यहां कुल मतदाताओं की संख्या 33951 है. जिला परिषद सदस्य का पद अनारक्षित महिला अन्य किया गया है. किस्को प्रखंड में राजस्व ग्रामों की संख्या 52 हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










